Friday, September 22, 2023
Home Uttarakhand Uttarakhand: यहां कमरे में मिले दंपति के सड़े गले शव, बीच में...

Uttarakhand: यहां कमरे में मिले दंपति के सड़े गले शव, बीच में बिलख रहा था नवजात शिशु; पढ़िए पूरा मामला

उत्तराखंड: प्रदेश के राजधानी देहरादून से एक दिल को दहला देने वाली खबर सामने आई है बता दें की जिले के क्लेमेंटटाउन क्षेत्र के टर्नर रोड स्थित एक घर के बंद कमरे में पति-पत्नी के सड़े-गले शव बरामद हुए। बता दें की दोनों शव कमरे के फर्श पर पड़े थे। साथ ही इनके बीच में उनका पांच दिन का नवजात बिलख रहा था। दोनों शवों के नाक से खून निकला हुआ था। कमरे के आगे के दरवाजे पर ताला लटका हुआ था और पिछला अंदर से बंद था। ऐसे में पुलिस प्रथमदृष्टया इसे आत्महत्या का मामला मान रही है।

 

मिली जानकारी के मुताबिक आपको बता दें की ये घटना टर्नर रोड के गली नंबर सी 13 स्थित एक मकान की है। पुलिस ने बताया की दोनों शवों की पहचान काशिफ पुत्र मोहतशिम निवासी चालोली, नांगल, सहारनपुर और उसकी पत्नी अनम के रूप में हुई है। काशिफ की जेसीबी कंस्ट्रक्शन के काम में चलती है। उसने एक साल पहले ही अनम से दूसरी शादी की थी। वह यहां पर मकान के ऊपरी हिस्से में चार महीने से किराये पर रह रहा था। काशिफ की पहली पत्नी नुसरत उसे कई दिनों से फोन कर रही थी, लेकिन इसी बीच सोमवार को फोन बंद हो गया। इसके बाद उसने काशिफ के पार्टनर और अपने देवर को फोन कर इसकी जानकारी दी। इस पर सभी लोग थाने पहुंचे और पुलिस को लेकर मकान में गए। मकान के निचले हिस्से में कोई नहीं रहता है। पुलिस ऊपर पहुंची तो दुर्गंध आ रही थी। अंदर से बच्चे के रोने की आवाज आ रही थी। कमरे के अगले दरवाजे पर ताला लटका हुआ था। जबकि, पिछला दरवाजा अंदर से बंद था। पुलिस दरवाजे की जाली तोड़कर अंदर दाखिल हुई तो देखा कि काशिफ और अनम के खून से लथपथ शव फर्श पर पड़े थे। दोनों शवों से कीड़े निकल रहे थे। बीच में एक नवजात पड़ा हुआ था। पुलिस ने सबसे पहले नवजात को उठाया और एंबुलेंस से दून अस्पताल पहुंचाया। एसओ क्लेमेंटटाउन शिशुपाल सिंह राणा ने बताया कि दोनों के नाक से खून निकल रहा था। उनके शरीर को चेक किया गया तो कोई चोट के निशान नहीं थे। कमरे में सामान भी जस का तस रखा हुआ था। ऐसे में यह आत्महत्या का मामला लग रहा है। मौके पर फोरेंसिक टीम ने भी जांच पड़ताल की है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

 

वहीं पुलिस के अनुसार अनम की बीते शुक्रवार को मेहूंवाला स्थित एक निजी अस्पताल में डिलीवरी हुई थी। अस्पताल जाने के लिए उसने अपने एक परिचित की गाड़ी ली थी। शाम के समय वह बच्चे और अनम को लेकर घर आ गया। इसके बाद गाड़ी को अपने दोस्त के पास छोड़ने चला गया। आसपास के लोगों से भी उसका कोई ज्यादा संपर्क नहीं रहता था। ऐसे में किसी को पता भी नहीं चल पाया कि अंदर कमरे में क्या हुआ।काशिफ की पहली शादी छह साल पहले हुई थी। इस शादी से उसे पांच साल का बेटा भी है, लेकिन एक साल पहले उसे अपने ही गांव की रहने वाली अनम से प्यार हो गया। दोनों शादी करने को तैयार हो गए। दोनों के परिवार वाले इस बात से राजी नहीं थे। इस पर कई बार पंचायत भी हुई। अंत में दोनों परिवारों की मौजूदगी में शादी करनी पड़ी। अब अनम के परिवार वाले उससे कोई संबंध नहीं रखते थे। दोनों की मौत के बाद काशिफ के परिजन तो मौके पर पहुंचे थे, लेकिन अनम के परिजन नहीं आए।

 

 

 

 

 

 

 

रिपोर्ट: साक्षी सक्सेना

RELATED ARTICLES

शातिर महिला” पैरामेडिकल छात्रों को फर्जी डिग्री बांटने वाली महिला चढ़ी पुलिस के हत्थे, 200 Students” को बना चुकी है अपना शिकार; पढ़िए पूरा...

vicious woman" एक ऐसी शातिर महिला जिसने 200 छात्रों को अपना शिकार बनाकर फर्जीवाड़ा कर डाला, बता दें की मामला उत्तर प्रदेश की बस्ती...

Bharat और Canada के तनाव के बीच परेशान छात्रों के परिवारवालों को Bharat सरकार ने दी ये good news👉….

Bharat और Canada के तनाव बीच बड़ी अपडेट आपको बता दें की भारत और कनाडा के बीच चल रही तनातनी को लेकर कनाडा में...

नैनीताल मे प्रदेश की सबसे बड़ी स्मैक की खेप बरामद” कप्तान प्रहलाद मीणा ने नशे के तस्करों के ख़िलाफ़ कसा शिकंजा” नैनीताल जिले को...

Uttarakhand" Cm पुष्कर सिंह धामी के "ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025" के सपनों को साकार करने हेतु DGP उत्तराखंड अशोक कुमार के निर्देशन में...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

शातिर महिला” पैरामेडिकल छात्रों को फर्जी डिग्री बांटने वाली महिला चढ़ी पुलिस के हत्थे, 200 Students” को बना चुकी है अपना शिकार; पढ़िए पूरा...

vicious woman" एक ऐसी शातिर महिला जिसने 200 छात्रों को अपना शिकार बनाकर फर्जीवाड़ा कर डाला, बता दें की मामला उत्तर प्रदेश की बस्ती...

Bharat और Canada के तनाव के बीच परेशान छात्रों के परिवारवालों को Bharat सरकार ने दी ये good news👉….

Bharat और Canada के तनाव बीच बड़ी अपडेट आपको बता दें की भारत और कनाडा के बीच चल रही तनातनी को लेकर कनाडा में...

नैनीताल मे प्रदेश की सबसे बड़ी स्मैक की खेप बरामद” कप्तान प्रहलाद मीणा ने नशे के तस्करों के ख़िलाफ़ कसा शिकंजा” नैनीताल जिले को...

Uttarakhand" Cm पुष्कर सिंह धामी के "ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025" के सपनों को साकार करने हेतु DGP उत्तराखंड अशोक कुमार के निर्देशन में...

Real Hero” पटना स्टेशन पर इस कुली को क्यों मिले हैं दो-दो Bodyguard”, वजह जानकर आप भी करते रहेंगे तारीफें…पढ़िए पूरा मामला 👉

अक्सर ऐसे कई हीरो होते हैं जो रियल होते हैं लेकिन उनके बारे में बहुत ही कम लोगों को पता होता है उसी में...

Recent Comments

Translate »