उत्तराखंड: प्रदेश के ऋषिकेश में बीते दिनों एक महिला और उसका पति लापता चल रहे थे जानकारी के मुताबिक दोनों का झगड़ा हुआ था जिसके बाद दो कहीं चले गए थे बता दें की अब तीन दिन बाद महिला जंगल में बहुत ही खराब हालत में मिली है पुलिस को, बता दें की महिला के गले पर चुन्नी के निशान हैं। आंशका जताई जा रही है कि महिला को गला दबाकर मारने का प्रयास किया गया है। बीते शुक्रवार सुबह कृष्णा नगर लेबर काॅलोनी निवासी ऋषि ने आईडीपीएल पुलिस चौकी में अपनी बहन सीमा व उसके पति आशीष की गुमशुदगी दर्ज कराई।
बता दें की ऋषि ने पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े 9 बजे सीमा और आशीष के बीच किसी बात हो लेकर कहा सुनी हो गई थी। जिसके बाद रात में ही दोनों घर से कहीं चले गए थे। चौकी प्रभारी चिंतामणि मैठानी ने बताया कि ऋषि की शिकायत पर सीमा और उसके पति की तलाश शुरू की गई। शुक्रवार को सीमा हनुमान मंदिर के समीप जंगल में बेहोशी की हालत में मिली। चौकी प्रभारी मैठानी ने बताया कि सीमा के गले पर चुन्नी के निशान थे। वहीं पुलिस को आशंका है कि सीमा को गला दबाकर मारने का प्रयास किया गया हो। सीमा को उपचार के लिए एम्स में भर्ती कराया गया है। वह बोलने की स्थिति में नहीं है। सीमा के कुछ बताने पर ही मामला स्पष्ट हो पाएगा। चौकी प्रभारी मैठाही ने बताया कि सीमा का पति आशीष अभी लापता है। जिसकी तलाश की जा रही है। दोनों की शादी करीब 6 साल पहले हुई थी। दोनों की कोई संतान नहीं है।
रिपोर्ट: साक्षी सक्सेना