Friday, September 22, 2023
Home Uttarakhand Uttarakhand: अब राज्य आंदोलन के साथ साथ प्रमुख त्योहारों के बारे में...

Uttarakhand: अब राज्य आंदोलन के साथ साथ प्रमुख त्योहारों के बारे में पढ़ेंगे सरकारी स्कूल के छात्र, की जा रही है विरासत नाम से पुस्तक तैयार..पढ़िए पूरी ख़बर

उत्तराखंड: शिक्षा स्तर से जुड़ी बड़ी खबर आपको बता दें की राज्य के सभी सरकारी स्कूलों के छात्र अब न सिर्फ राज्य आंदोलन का इतिहास बल्कि राज्य के प्रमुख त्योहार, मेले और उत्सवों के बारे में भी पढ़ेंगे। वहीं शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के निर्देश पर विभाग की ओर से विरासत नाम से पुस्तक तैयार की जा रही है। इसके लिए राज्य के सभी जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों से जानकारी मांगी गई है।

 

वहीं शिक्षा मंत्री के मुताबिक छात्र-छात्राओं को स्थानीय बोली, भाषा की जानकारी के लिए प्राथमिक स्तर पर उन्हें गढ़वाली, कुमाऊंनी और जौनसारी में पढ़ाया जा रहा है। एससीईआरटी की ओर से कक्षा से तीन तक के बच्चों के लिए पुस्तकें तैयार की गई हैं। जबकि माध्यमिक स्तर पर छात्र राज्य के इतिहास, भूगोल, रीति रिवाज, प्रमुख त्योहार, मेले, उत्सव, राज्य आंदोलन के इतिहास, स्वतंत्रता संग्राम में राज्य के लोगों की भूमिका और राज्य के प्रसिद्ध लोगों के बारे में पढ़ेंगे। इसके लिए पुस्तक तैयार की जा रही है। राज्य के सभी डायट इस संबंध में ड्राफ्ट तैयार कर एससीईआरटी को देंगे। शिक्षा मंत्री ने कहा इस पुस्तक को स्कूलों में कक्षा पांचवीं से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं को पढ़ाया जाएगा।

 

बता दें की देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में आयोजित अखिल भारतीय शिक्षा समागम में एनईपी की तीसरी वर्षगांठ पर पीएमश्री योजना के तहत देश भर के 6207 स्कूलों के लिए 630 करोड़ रुपये जारी किए। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह के मुताबिक उत्तराखंड में 141 स्कूलों को पहली किश्त मिली है।

 

प्रदेश के शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह के मुताबिक बेसिक शिक्षा में राज्य ने देश में सबसे पहले राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लागू किया था। राज्य के 4672 स्कूलों में बाल वाटिकाएं चल रही हैं। जबकि इस साल 2100 अन्य स्कूल बाल वाटिका के रूप में चलेंगे। इसके अलावा 331 माध्यमिक विद्यालयों में व्यवसायिक पाठ्यक्रम शुरू किया जाएगा।

 

 

 

 

 

रिपोर्ट: साक्षी सक्सेना

RELATED ARTICLES

Bharat और Canada के तनाव के बीच परेशान छात्रों के परिवारवालों को Bharat सरकार ने दी ये good news👉….

Bharat और Canada के तनाव बीच बड़ी अपडेट आपको बता दें की भारत और कनाडा के बीच चल रही तनातनी को लेकर कनाडा में...

नैनीताल मे प्रदेश की सबसे बड़ी स्मैक की खेप बरामद” कप्तान प्रहलाद मीणा ने नशे के तस्करों के ख़िलाफ़ कसा शिकंजा” नैनीताल जिले को...

Uttarakhand" Cm पुष्कर सिंह धामी के "ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025" के सपनों को साकार करने हेतु DGP उत्तराखंड अशोक कुमार के निर्देशन में...

Real Hero” पटना स्टेशन पर इस कुली को क्यों मिले हैं दो-दो Bodyguard”, वजह जानकर आप भी करते रहेंगे तारीफें…पढ़िए पूरा मामला 👉

अक्सर ऐसे कई हीरो होते हैं जो रियल होते हैं लेकिन उनके बारे में बहुत ही कम लोगों को पता होता है उसी में...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Bharat और Canada के तनाव के बीच परेशान छात्रों के परिवारवालों को Bharat सरकार ने दी ये good news👉….

Bharat और Canada के तनाव बीच बड़ी अपडेट आपको बता दें की भारत और कनाडा के बीच चल रही तनातनी को लेकर कनाडा में...

नैनीताल मे प्रदेश की सबसे बड़ी स्मैक की खेप बरामद” कप्तान प्रहलाद मीणा ने नशे के तस्करों के ख़िलाफ़ कसा शिकंजा” नैनीताल जिले को...

Uttarakhand" Cm पुष्कर सिंह धामी के "ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025" के सपनों को साकार करने हेतु DGP उत्तराखंड अशोक कुमार के निर्देशन में...

Real Hero” पटना स्टेशन पर इस कुली को क्यों मिले हैं दो-दो Bodyguard”, वजह जानकर आप भी करते रहेंगे तारीफें…पढ़िए पूरा मामला 👉

अक्सर ऐसे कई हीरो होते हैं जो रियल होते हैं लेकिन उनके बारे में बहुत ही कम लोगों को पता होता है उसी में...

Shocking news” यहां School” में 14 छात्राओं के हाथ में ब्लेड से कट के एक जैसे मिले निशान; पूछने पर मिले ये हैरतअंगेज जवाब….👉👉

एक school" में छात्राओं का के हाथ पर कटे हुए निशान जिसने भी देखे उसके होश उड़ गए, बता दें की ये कर्नाटक के...

Recent Comments

Translate »