उत्तराखंड: आज रविवार को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मन की बात कार्यक्रम में उत्तराखंड राज्य के लोक गायक दिव्यांग पूरन सिंह राठौर का आज जिक्र किया। आपकी जानकारी के लिए बता दें की लोक गायन दिव्यांग पूरन सिंह राठौर बागेश्वर के लोक विधा के जानकार हैं आज पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम इनकी कला का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने उत्तराखंड की लोक विधा में नई जान फूंकी है। साथ ही बता दें कि पूरन सिंह राठौर उस्ताद बिस्मिल्ला खां युवा पुरस्कार विजेता हैं।
आपको बता दें की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मन की बात कार्यक्रम में कहा कि पूरन ने उत्तराखंड की लोक विधा जागर, न्योली, हुड़काबौल के साथ ही राजुला मालूशाही लोक गाथा के गायन में महारत हासिल की है। उन्होंने उत्तराखंड के लोक संगीत में कई पुरस्कार जीते हैं। साथ पीएम मोदी ने लोगों से अपील की कि उनके (राठौर) के बारे में जरूर पढ़ें।
इसके साथ ही आपकी जानकारी के लिए बता दें की लोक गायक दिव्यांग पूरन सिंह राठौर (39) बागेश्वर जिले के रीमा के रहने वाले हैं। जन्म से ही दृष्टि बाधित पूरन की लोक कला के दीवानों की कमी नहीं है। वह इलाके में खासे चर्चित हैं। बीते 15 फरवरी को जब उन्हें प्रतिष्ठित उस्ताद बिस्मिल्ला खां युवा पुरस्कार मिला, वह और चर्चाओं में आ गए। बता दें की पूरन को यही पुरस्कार पीएम मोदी की मन की बात कार्यक्रम तक पहुंचा गया। बताते चलें की पूरन सिंह राठौर की चर्चा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम में होने से पूरन सिंह बेहद खुश हैं। जिले के लोगों में पूरन और पूरन की लोक विधा को लेकर जिज्ञासा और बढ़ गई है।
रिपोर्ट– साक्षी सक्सेना