उत्तराखंड: राज्य के उधमसिंहनगर में एक बहुत ही हैरान कर देने वाले घटना घटी है आपको बता दें की जिले पंतनगर में एक युवक ने पहले आत्महत्या की फिर 20 मिनट बाद उसके फेसबुक अकाउंट में एक भी डाली गई जिससे पुलिस भी हैरान है। आपको बता दें की पंतनगर में आज अज्ञात कारणों के चलते युवक ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। इसका पता चलते ही स्वजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही आत्महत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आपको बता दें कि मूलरूप से बेलही देवरिया (यूपी) और हाल पंतनगर इंदिरा कालोनी निवासी 36 वर्षीय विनोद कुमार गुप्ता पुत्र स्व. राजबली गुप्ता पत्नी व चार बेटियों के साथ झोपड़ी में रहता था। उसके ससुराल वाले भी पड़ोस में ही रहते हैं। बताया जा रहा है कि विनोद सिडकुल की एक कंपनी में श्रमिक था। तीन माह से वह घर में ही था। शनिवार रात उसकी पत्नी पड़ोस में स्थित अपने मायके गई हुई थी। इसी बीच विनोद ने अज्ञात कारणों के चलते टीन शेड के एंगल पर दुपट्टे का फंदा बनाया और लटक गया। कुछ देर बाद जब उसकी पत्नी आई तो उसे लटका देख उसके होश उड़ गए। शोर शराबा होने पर आसपास के लोग भी पहुंच गए और उसे फंदे से उतारा, साथ ही अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर थानाध्यक्ष पंतनगर राजेंद्र सिंह डांगी, एसआइ संजय सिंह पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचे और जानकारी ली। साथ ही शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
वहीं आपको ये भी बता दें की विनोद ने रात 10 बजे के आसपास फंदे से लटककर आत्महत्या की थी। इसके 20 मिनट बाद किसी ने विनोद के फेसबुक पर एक पोस्ट डाली। जिसमें कहा गया था कि उसने 10 हजार रुपये सूदखोर से ब्याज पर लिए। जिसके एवज में वह अब तक दो लाख दे चुका है। बावजूद इसके सूदखोर उस पर और रुपयों के लिए दबाव बना रहा है। हालांकि बाद में यह पोस्ट हटा दी गई। जो चर्चा का विषय बना हुआ है।
रिपोर्ट- साक्षी सक्सेना