उत्तराखंड: राज्य के रुड़की में लगातार अपराध बड़ते जा रहें हैं बता दें की यहां एक पिता ने बाप बेटी के रिश्ते को शर्मसार किया है बता दें की सौतेले पिता ने नाबालिग बेटी के साथ अश्लील हरकतें की। और यही नहीं पत्नी की भी अश्लील वीडियो बनाकर उसे इंटरनेट मीडिया पर वायरल करने की भी धमकी दी है। साथ ही बता दें की पीड़ित महिला ने पति पर बेल्ट से पीटने का भी आरोप लगाया है। उसने हाथों पर बेल्ट के निशान भी दिखाए। वहीं बता दें की रुड़की पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
आपको बता दें की कोतवाली रुड़की पहुंची एक महिला ने बताया कि वह मुजफ्फरनगर की रहने वाली है। पहले पति से उसका तलाक हो चुका है। उसकी एक बेटी है। उसका दूसरा निकाह रुड़की में एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति से हुआ है। व्यक्ति की पहली पत्नी मर चुकी है। उसकी भी छह संतान हैं। करीब ढाई साल पहले उसका निकाह हुआ था। इसके बाद वह अपनी बेटी को लेकर रुड़की आ गई थी। महिला कहा की उसकी बेटी 14 साल की है। उसका पति उसकी बेटी पर बुरी नजर रखता है। और उसने उसके साथ अश्लील हरकत भी की है, जबकि उसके पति की खुद की सगी बेटियां भी बड़ी हैं। बता दें की महिला का यह भी आरोप है कि उसके पति ने उसकी अश्लील वीडियो बना रखी है। जब भी वह उसकी किसी बात का विरोध करती है, तो उसका पति वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित करने की धमकी देता है। उसे पीटता है। वहीं महिला का पति इन सभी आरोपों को गलत बता रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।