उत्तराखंड: राज्य में बड़ते क्राइम के बीच आपको बता दें की उधमसिंहनगर जिले के मुख्यालय रुद्रपुर में महिला ने पति पर देह व्यापार के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है। बता दें की पीड़िता ने बताया की उसकी गैर मौजूदगी में पति युवती लेकर दिल्ली चला गया, जहां से उसे धमकी दी जा रही है। मामले में पुलिस ने आरोपित पति के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।
साथ ही पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि बिंदुखेड़ा निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका विवाह साल 2016 में रामपुर निवासी व्यक्ति से हुआ था। आरोप है कि विवाह के बाद ससुराली दहेज की मांग पर उसका उत्पीड़न करने लगे। इस बीच उनके तीन बच्चे भी हुए।बावजूद इसके पति और ससुराल वालों का उत्पीड़न कम नहीं हुआ। पति ने उसे खर्च देना बंद कर दिया और उस पर देह व्यापार कर रुपये कमाने का दबाव बनाया। विरोध करने पर पिटाई की गई।
पीड़िता ने बताया की 15 जुलाई, 2022 को उसके चाचा का देहांत होने पर वह अपने मायके बिंदुखेड़ा आ गई। उसकी गैर मौजूदगी में पति गदरपुर निवासी युवती को लेकर दिल्ली चला गया और उसके साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगा। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रिपोर्ट- साक्षी सक्सेना