उत्तराखंड: राज्य के उधमसिंहनगर जिले रुद्रपुर में मां बाप से अलग हुए बच्चों ने पिता पर दुष्कर्म के आरोप लगाएं गई बता दें की ये अपनी मां के साथ रह रहे थे तो वहीं बाप के साथ रह रहे बच्चों ने मां पर संगीन आरोप लगाए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक आपको बता दें की रुद्रपुर में पति-पत्नी के खर्च के विवाद के बाद परिवार दो पक्षों में बंट गया। इस दौरान जहां पत्नी के साथ रह रही विवाहिता पुत्री ने अपने पिता पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है, वहीं पिता के साथ रह रही पुत्रियों ने मां और भाई पर गालीगलौज करते हुए पिटाई का आरोप लगाया है।
आपको इसके साथ ही बता दें की एक-दूसरे पर कार्रवाई की मांग को लेकर आवास विकास चौकी पहुंचे दोनों पक्षों ने हंगामा किया। बाद में पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए मामला शांत किया और जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक जगतपुरा निवासी एक व्यक्ति और उसकी पत्नी के बीच विवाद चल रहा है। दोनों के ही तीन पुत्रियां और एक पुत्र है।
साथ ही बता दें की बड़ी पुत्री का चार माह पहले विवाह हो चुका है, जो कुछ दिन पहले मायके आई हुई है। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी में घर के खर्च को लेकर विवाद चल रहा है। जिसके चलते जहां विवाहिता पुत्री और पुत्र अपनी मां के साथ रह रहा है, जबकि दो छोटी पुत्रियां उसी मकान में पिता के साथ रह रही हैं।
बता दें की बीते शनिवार को महिला अपनी विवाहिता पुत्री के साथ चौकी पहुंची। इस दौरान उसने अपने पति पर पुत्री से सात सालों से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। उसका कहना था कि 9 मार्च की रात पुत्री सोई हुई थी। इसी बीच उसके पति ने उससे दुष्कर्म करने का प्रयास किया। उसके शोर मचाने पर जब उसकी आंख खुली तो विरोध किया। बता दें की ये भी आरोप है कि इस दौरान पति ने उसकी और पुत्री की पिटाई की। मामले में पुलिस ने उसके पिता को भी चौकी बुला लिया। जहां पिता के साथ आई पुत्रियों ने बताया कि उसके भाई और मां ने उनसे गंदी-गंदी गाली देते हुए पिटाई की।आवास विकास चौकी प्रभारी नीमा बोहरा ने बताया कि विवाद पारिवारिक है। वह एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। मामले की जांच की जा रही है, जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्ट- साक्षी सक्सेना