उत्तराखंड: प्रदेश में अब इन बदमाशों,लुटेरों के हौसले इतने बुलंद हो गए की अब ये लोग बिना दर के लोगों को अपना शिकार बना रहें हैं आपको बता दें की राजधानी देहरादून में बेखौफ हथियारबंद बदमाशों ने दिन दहाड़े एक स्कूल संचालक के घर में लूट की वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने परिवार की महिलाओं को तमंचे और चाकू के बल पर बंधक बनाकर लूट की। बदमाश सोने के कई जेवर और करीब 12 हजार की नगदी लूटकर फरार हो गए।
आपको जानकर के लिए बता दें की ये घटना दोपहर करीब 12 बजे देहरादून के नेहरू कॉलोनी सी ब्लॉक में वीके अग्रवाल के घर की है। अग्रवाल एमडीडीए से इंजीनियर पद से रिटायर हैं। उनका बेटा संदीप नेहरू कॉलोनी में ही सेंट एनी स्कूल चलाता है। आज दोपहर संदीप की पत्नी, बहन और मां घर में मौजूद थे। करीब बारह बजे उनके घर में एक युवक घुसा। उसके पीछे तीन और बदमाश घुस गए। इनमें से एक के पास तमंचा और तीन के पास चाकू था। घर के नीचे हिस्से में वीके अग्रवाल की पत्नी और बेटी थीं। बदमाशों ने उन्हें डराते हुए जेवर और कीमती सामान मांगा।दोनों महिलाओं ने जेवर और नगदी दे दी। इसी बीच ऊपर कमरे में मौजूद संदीप की पत्नी ने शोर सुनकर अपने पति को फोन किया। यह सुनकर बदमाश वहां से भाग निकले। वहीं यह भी कहा जा रहा है कि ये बदमाश स्कूटी से आए थे। वहीं एसपी सिटी सरिता डोबाल ने बताया कि बदमाश चार थे। उनकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर छानबीन शुरू कर दी है।
रिपोर्ट: साक्षी सक्सेना