उत्तराखंड: महिलाओ के साथ दुष्कर्म के बड़ते मामलों के बीच एक और मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक आपको बता दें की राजधानी देहरादून में शादी का झांसा देकर आरोपित ने एक युवती के साथ कई बार दुष्कर्म किया। जब युवती गर्भवती हुई तो आरोपित उसे सहारनपुर ले गया और गर्भपात करा दिया। साथ ही बता दें की शहर के क्लेमेनटाउन थाना पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपित मूल रूप से छुटमलपुर का रहने वाला है।
मिली जानकारी के मुताबिक आपको बता दें की देहरादून के आइएसबीटी क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने पुलिस को बताया कि उसकी पहचान साल 2010 में नावेद आमिर निवासी छुटमलपुर, सहारनपुर उत्तर प्रदेश के साथ हुई। दोनों क्लेमेनटाउन क्षेत्र में एक ही कमरे में रहते थे। पीड़ित युवती ने बताया कि नावेद ने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। पीड़ित युवती ने बताया की उसके पिता रेलवे में नौकरी करते थे, ऐसे में नावेद कई बार उससे रुपये भी मांगता था। जब पीड़िता गर्भवती हुई तो नावेद उसे सहारनपुर स्थित एक नर्सिंग होम में ले गया और वहां उसका गर्भपात करवाया।
आगे पीड़िता ने बताया की इसके बाद आरोपी नावेद ने अपनी महिला मित्र के साथ मिलकर उसकी अश्लील वीडियो बनाई और इंटरनेट मीडिया पर अपलोड करने की धमकी दी।
वहीं इसके साथ ही आपको बता दें की पीड़िता ने बताया की जब उसने जानकारी अपने स्वजन को दी तो उन्होंने उसे घर से बेदखल कर दिया। और ये भी आरोप है कि जब उसने नावेद के साथ रहने से इन्कार किया तो उसने अपनी महिला मित्र के साथ मिलकर पीड़िता के खिलाफ मुनिकीरेती थाने में मुकदमा दर्ज करवा दिया। बीते 20 जनवरी 2023 को पीड़िता ने जब अपना अल्ट्रासाउंड करवाया तो उसे पता चला कि वह दो माह की गर्भवती है। इसके बाद भी आरोपित ने उसे गर्भनिरोधक दवा खिलाने का प्रयास किया। वहीं आपको बता दें की थानाध्यक्ष सतेंद्र सिंह भाटी ने बताया कि आरोपित नावेद आमिर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
रिपोर्ट– साक्षी सक्सेना