गदरपुर। भाजयुमो ने एक विशाल बाइक रैली निकाल नकल विरोधी कानून बनाए जाने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया।
शनिवार को भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष मुनि भुसरी के नेतृत्व में भाजयुमो कार्यकर्ताओं के द्वारा एक विशाल बाइक रैली का आयोजन किया गया। मुनि भुसरी ने बाइक रैली के जरिए कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम किया। रैली को काशीपुर भाजपा जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा ने झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली राजकीय इंटर कॉलेज से प्रारंभ होकर मुख्य मार्ग से होते हुए दिनेशपुर मोड़ के समीप कृष्णा पेट्रोल पंप पर जाकर समाप्त हुई। रैली के जरिए भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने युवाओं के भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए प्रदेश सरकार के द्वारा नकल विरोधी कानून बनाए जाने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया। इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा ने कहा कि राज्य के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड की भाजपा सरकार ने युवाओं के भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए जो ऐतिहासिक कदम बढ़ाया है उसकी जितनी भी सराहना की जाए वह कम होगी। उन्होंने कहा कि इस कानून के बनने से प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होने वाले युवाओं का भविष्य पूरी तरह से सुरक्षित रहेगा। साथ ही कोई भी नकल माफिया युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं कर सकेगा। उन्होंने कहा कि नकल विरोधी कानून बनाए जाने पर 1 मार्च को हल्द्वानी में हजारों की तादाद में युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करेंगे उन्होंने युवाओं से हल्द्वानी में आयोजित होने वाले अभिनंदन कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने का आह्वान भी किया। रैली में जिला अध्यक्ष गुंजन सुखीजा, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेश खुराना, राजेश गुंबर, चंकित हुड़िया,अभिषेक वर्मा, अमित कुमार, बकुल अरोरा, नरेश हुड़िया, परमजीत सिंह, हैप्पी चंद्रा सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने पर 1 मार्च को हल्द्वानी में हजारों की संख्या में युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का करेंगे आभार व्यक्त – सुरेश खुराना
वहीं आपको बता दें की गदरपुर में नकल विरोधी कानून बनाए जाने पर भाजयुमो की बाइक रैली को झंडा दिखाकर भाजपा जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा ने रवाना किया।