Friday, September 22, 2023
Home Uttarakhand Uttarakhand: यहां नाबालिग लड़की का अपहरण कर बनाया अपनी हवस का शिकार,...

Uttarakhand: यहां नाबालिग लड़की का अपहरण कर बनाया अपनी हवस का शिकार, जा रही थी स्कूल; पढ़िए पूरा मामला

उत्तराखंड: क्राइम की बड़ी और चौका देने वाले घटना सामने आया है जहां अपने ही दोस्त की बेटी का अपहरण कर नाबालिग को अपनी हवस का शिकार बनाया बता दें की किशोरी के अपहरण और दुष्कर्म के दोषी को कोर्ट ने 20 साल कठोर कैद की सजा सुनाई है। स्पेशल फास्ट ट्रैक जज पंकज तोमर की कोर्ट ने दोषी पर 52 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। इसमें से 45 हजार रुपये पीड़िता को देने होंगे।

 

आपको जानकारी के लिए बता दें की शासकीय अधिवक्ता किशोर कुमार सिंह ने बताया कि डालनवाला थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने 30 अगस्त 2018 को पुलिस से शिकायत की थी। उन्होंने बताया था कि सतेंद्र निवासी ग्राम अतौर, नकासा, जिला संभल उत्तर प्रदेश उनके साथ एक निर्माणाधीन भवन में काम करता था। 30 अगस्त को उनकी 13 साल की बेटी स्कूल जा रही थी। इस दौरान सतेंद्र उसे बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया। उन्होंने बेटी को काफी तलाशने की कोशिश की लेकिन वह नहीं मिली। इसके अगले दिन सतेंद्र के पिता का फोन आया कि वह उनकी बेटी को लौटाने आ रहे हैं। इसके लिए सतेंद्र के पिता ने नजीबाबाद आने के लिए कहा। व्यक्ति अपने साथियों को लेकर नजीबाबाद गए तो सतेंद्र के पिता का फोन बंद हो गया।

 

इसके बाद वह सतेंद्र के मूल आवास संभल चले गए। वहां उसकी मां ने बताया कि सतेंद्र के पिता लड़की को लेकर नजीबाबाद गए हैं। अभी वह रास्ते में ही थे कि सतेंद्र के पिता का फिर फोन आया और कहा कि वह अपनी लड़की की शादी सतेंद्र से कर दे। यदि नहीं कर सकते तो उसे ढूंढ ले। इसके बाद व्यक्ति अपने घर वापस आ गए। पुलिस ने उनकी बेटी को 27 अक्तूबर 2018 को आईएसबीटी से बरामद किया और सतेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। लड़की ने बयान दिए कि सतेंद्र उसे स्कूल जाते वक्त अपने साथ ले गया था। वह उसे पहले अपने घर ले गया और फिर लखनऊ लेकर गया। वहां उसने उसकी मर्जी के बगैर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान उसने शादी का ड्रामा भी किया। जब वह तंग आ गई तो उसने भागने की कोशिश की। इसके बाद सतेंद्र डर गया और उसे देहरादून छोड़ने आ रहा था कि पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। अभियोजन की ओर से इस मुकदमे में 10 गवाह पेश किए गए। इनके आधार पर कोर्ट ने उसे दोषी करार दिया।

 

 

 

 

 

 

रिपोर्ट: साक्षी सक्सेना

RELATED ARTICLES

Bharat और Canada के तनाव के बीच परेशान छात्रों के परिवारवालों को Bharat सरकार ने दी ये good news👉….

Bharat और Canada के तनाव बीच बड़ी अपडेट आपको बता दें की भारत और कनाडा के बीच चल रही तनातनी को लेकर कनाडा में...

नैनीताल मे प्रदेश की सबसे बड़ी स्मैक की खेप बरामद” कप्तान प्रहलाद मीणा ने नशे के तस्करों के ख़िलाफ़ कसा शिकंजा” नैनीताल जिले को...

Uttarakhand" Cm पुष्कर सिंह धामी के "ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025" के सपनों को साकार करने हेतु DGP उत्तराखंड अशोक कुमार के निर्देशन में...

Real Hero” पटना स्टेशन पर इस कुली को क्यों मिले हैं दो-दो Bodyguard”, वजह जानकर आप भी करते रहेंगे तारीफें…पढ़िए पूरा मामला 👉

अक्सर ऐसे कई हीरो होते हैं जो रियल होते हैं लेकिन उनके बारे में बहुत ही कम लोगों को पता होता है उसी में...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Bharat और Canada के तनाव के बीच परेशान छात्रों के परिवारवालों को Bharat सरकार ने दी ये good news👉….

Bharat और Canada के तनाव बीच बड़ी अपडेट आपको बता दें की भारत और कनाडा के बीच चल रही तनातनी को लेकर कनाडा में...

नैनीताल मे प्रदेश की सबसे बड़ी स्मैक की खेप बरामद” कप्तान प्रहलाद मीणा ने नशे के तस्करों के ख़िलाफ़ कसा शिकंजा” नैनीताल जिले को...

Uttarakhand" Cm पुष्कर सिंह धामी के "ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025" के सपनों को साकार करने हेतु DGP उत्तराखंड अशोक कुमार के निर्देशन में...

Real Hero” पटना स्टेशन पर इस कुली को क्यों मिले हैं दो-दो Bodyguard”, वजह जानकर आप भी करते रहेंगे तारीफें…पढ़िए पूरा मामला 👉

अक्सर ऐसे कई हीरो होते हैं जो रियल होते हैं लेकिन उनके बारे में बहुत ही कम लोगों को पता होता है उसी में...

Shocking news” यहां School” में 14 छात्राओं के हाथ में ब्लेड से कट के एक जैसे मिले निशान; पूछने पर मिले ये हैरतअंगेज जवाब….👉👉

एक school" में छात्राओं का के हाथ पर कटे हुए निशान जिसने भी देखे उसके होश उड़ गए, बता दें की ये कर्नाटक के...

Recent Comments

Translate »