उत्तराखंड: बड़ी खबर आपको बता दें की अब प्रदेश में महिला कैदी भी उच्च शिक्षा ले सकती है जो उच्च शिक्षा लेना चाहती हैं, उन्हें जल्द पढ़ाई का मौका मिलेगा। आपको जानकारी के लिए बता दें की उपकारागार प्रशासन महिला कैदियों को उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से उच्च शिक्षा की डिग्री दिलाएगा। इसे लेकर जेल प्रशासन तैयारी कर रहा है। यह बात महिला आयोग की उपाध्यक्ष शायरा बानो ने उपकारगार हल्द्वानी के निरीक्षण के दौरान बताई।
आपको बता दें की बीते मंगलवार को गृह मंत्रालय के निर्देश के बाद महिला आयोग की उपाध्यक्ष शायरा बानो उपकारागार हल्द्वानी पहुंचीं। उन्होंने महिला कैदियों से एक-एक कर बात की। उनसे जेल में दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में पूछा।
वहीं शायरा बानो ने बताया कि, जेल अधीक्षक प्रमोद पांडे ने बताया कि महिला कैदियों को शिक्षा दी जा रही है। कंप्यूटर, सिलाई आदि की व्यवस्था भी की जा रही है। कहा कि जेल प्रशासन जल्द ही उच्च शिक्षा प्राप्त करने की सोच रही महिला कैदियों को उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पढ़ाने पर विचार कर रहा है। कहा कि जल्द ही ये व्यवस्था लागू कर दी जाएगी। इस अवसर पर जेल अधीक्षक प्रमोद कुमार, जेलर आरपी सैनी आदि उपस्थित थे।
रिपोर्ट: साक्षी सक्सेना