Thursday, December 7, 2023
Home Uttarakhand *Uttarakhand" भारत में पहली बार बनी ऐसी मशीन जिससे मात्र 30 सैकेंड...

*Uttarakhand” भारत में पहली बार बनी ऐसी मशीन जिससे मात्र 30 सैकेंड में पता चलेगा कौन से हथियार से चली गोली, पढ़िए पूरी जानकारी एक Click में👉….*

आपको जानकर खुशी होगी की उत्तराखंड फिर से अन्य राज्यों से एक कदम आगे चल रहा है, जी हां आपको बता दें की उत्तराखंड में भारत की पहली ऐसी मशीन तैयार की गई है जिससे मात्र 30 सेकेंड में ये पता चल जाएगा की गोली कौन से हथियार से चली है, आपको बता दें की बेलेस्टिक जांच के परिणामों में अब लंबा समय नहीं लगेगा। इसके लिए मोहाली की एक कंपनी ने बैलेस्टिक जांच के लिए एक ऐसा उपकरण तैयार किया है, जो महज 30 सेकंड में ही सटीक परिणाम दे देगा। इससे पता चल जाएगा कि गोली किस हथियार से चली है। बुलेट रिकवरी बॉक्स नाम के इस नए उपकरण को कंपनी ने ऑल इंडिया पुलिस साइंस कांग्रेस में लॉन्च किया।

 

दरअसल, गोली चलने की घटनाओं के बाद पुलिस मौके से खाली खोखे और हथियार (बंदूक, पिस्तौल, तमंचा आदि) बरामद करती है। इसके बाद इस बात की जांच की जाती है कि गोली इस संबंधित हथियार से ही चली या फिर किसी और से। कई बार मौके से हथियार बरामद न होने की सूरत में दूसरे संदिग्ध हथियारों को भी अपराधियों की निशानदेही पर बरामद किया जाता है। इनकी भी जांच की जाती है।

 

फोरेंसिक लैब में होने वाली इस जांच को बैलेस्टिक जांच कहते हैं। हथियारों के बैरल (नली) में एक विशेष निशान (विज्ञान की भाषा में सिग्नेचर कहा जाता है) होता है, जो हरेक हथियार में अलग होता है।

 

 

जब गोली चलती है तो यह निशान गोली पर आ जाता है। इसी निशान को खोजने के लिए फिर से फोरेंसिक लैब में संबंधित हथियार से फायर किया जाता है। इसके बाद देखा जाता है कि क्या ये वही निशान हैं, जो घटनास्थल पर मिली गोली पर हैं। हत्याओं के मामले में शरीर से गोली निकालकर भी इसे फोरेंसिक लैब में भेजा जाता है।

 

इससे पुष्टि हो जाती है कि गोली इस हथियार से चली या किसी और से। अभी तक यह टेस्ट रुई से भरे बॉक्स में फायर कर किए जाते हैं। इसमें गोली ढूंढने में ही घंटों का वक्त लग जाता है। यही नहीं रुई के रेशों के कारण गोली पर निशान भी ठीक से नहीं आ पाते।

 

ऐसे में सटीक परिणामों के लिए बार-बार फायर किए जाते हैं, लेकिन नया बुलेट रिकवरी बॉक्स पानी से भरा होगा। इसमें गोली के वेग को कम करने के लिए विशेष उपकरण भी लगे हुए हैं। इससे महज 30 सेकंड में ही गोली खुद ब खुद बाहर आ जाएगी और सटीक परिणाम मिल जाएंगे। यह उपकरण प्रॉयोरिटी सॉल्यूशन मोहाली ने विकसित किया है।

भारत में पहली बार बनी यह मशीन

प्रॉयोरिटी सोल्यूशन के एमडी गुरुसेवक सिंह ने बताया कि अभी तक पूरे देश में फोरेंसिक साइंस लैब में रुई आधारित बुलेट रिकवरी बॉक्स का ही इस्तेमाल किया जाता है। पानी से भरे इस उपकरण को बनाने वाली भारत की यह अकेली कंपनी है। कई देशों में इस तरह की तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है, लेकिन उनकी कंपनी का यह बॉक्स उनसे भी एडवांस है।

 

 

 

 

 

रिपोर्ट: साक्षी सक्सेना 

RELATED ARTICLES

*Shocking” यमराज ने भी मान ली इस महिला के आगे हार, 16 महीने में इस महिला को आया 5 बार हार्ट अटैक; फिर भी...

इस महिला के आगे मौत ( काल) के देवता यमराज की भी नहीं चली, तभी तो 16 महीने 5 हार्ट अटैक आने के बाद...

*Big News” खानपुर विधायक उमेश कुमार का हुआ अश्लील Video वायरल, लगाए पूर्व विधायक चैंपियन ने आरोप; पढ़िए विधायक उमेश कुमार ने क्या कुछ...

Uttarakhand से बड़ी खबर आपको बता दें की इन दिनों खानपुर विधायक उमेश कुमार का एक अश्लील वीडियो वायरल हो रहा है, बता दें...

*Crime News” युवक को चोरी के शक में दी गई तालिबानी सजा, पेड़ से उल्टा लटकाकर मिर्ची पाउडर लगा बुरी तरह से पीटा; वीडियो...

एक युवक को फोन चोरी के आरोप में तालिबानी सजा दी गई है, बता दें की मामला उत्तर प्रदेश का है जहां एक युवक...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

*Shocking” यमराज ने भी मान ली इस महिला के आगे हार, 16 महीने में इस महिला को आया 5 बार हार्ट अटैक; फिर भी...

इस महिला के आगे मौत ( काल) के देवता यमराज की भी नहीं चली, तभी तो 16 महीने 5 हार्ट अटैक आने के बाद...

*Big News” खानपुर विधायक उमेश कुमार का हुआ अश्लील Video वायरल, लगाए पूर्व विधायक चैंपियन ने आरोप; पढ़िए विधायक उमेश कुमार ने क्या कुछ...

Uttarakhand से बड़ी खबर आपको बता दें की इन दिनों खानपुर विधायक उमेश कुमार का एक अश्लील वीडियो वायरल हो रहा है, बता दें...

*Crime News” युवक को चोरी के शक में दी गई तालिबानी सजा, पेड़ से उल्टा लटकाकर मिर्ची पाउडर लगा बुरी तरह से पीटा; वीडियो...

एक युवक को फोन चोरी के आरोप में तालिबानी सजा दी गई है, बता दें की मामला उत्तर प्रदेश का है जहां एक युवक...

*Rudrapur” ट्रांजिट कैंप में 2020 में हुई गोविंद यादव की हत्या मामले में बड़ी ख़बर, आरोपी को आजीवन कारावास; पढ़िए पूरा मामला👉…*

Udham Singh Nagar" साल 2020 में रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप हुई गोविन्द यादव की हत्या मामले में बड़ी खबर आपको बता दें की हत्याकांड...

Recent Comments

Translate »