Friday, September 22, 2023
Home Uttarakhand Uttarakhand: पहली बार में राजकीय एकल पुरुष कर्मचारी को बच्चा गोद लेने...

Uttarakhand: पहली बार में राजकीय एकल पुरुष कर्मचारी को बच्चा गोद लेने पर मिलेगा इतने दिन का अवकाश…पढ़िए पूरी ख़बर

Uttarakhand: प्रदेश सरकार अपने राजकीय सेवा के एकल पुरुष कर्मचारी को एक वर्ष से कम आयु का शिशु गोद लेने पर पहली बार 180 दिन का बाल दत्तक ग्रहण अवकाश देगी। दैनिक वेतन महिला कर्मचारियों को भी बाल्य देखभाल अवकाश मिलेगा। प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में वित्त विभाग के विभिन्न अवकाशों से संबंधित पांच प्रमुख प्रस्तावों पर मुहर लगी।

 

 

बाल दत्तक ग्रहण अवकाशः एक साल से कम उम्र का शिशु गोद लेने पर प्रदेश सरकार में संविदा व आउटसोर्स पर तैनात महिला और एकल पुरुष कर्मचारियों को बाल दत्तक ग्रहण अवकाश मिलेगा। उनके लिए यह अवकाश 120 दिन का होगा।

 

 

सरकारी कर्मचारियों को भी मिलेगाः बाल दत्तक ग्रहण अवकाश सरकारी एकल पुरुष कर्मचारियों को भी मिलेगा। उनके लिए यह अवकाश 180 दिन का होगा। यह अवकाश एकल महिलाओं को पहले से मिल रहा है। पुरुष एकल कर्मचारियों को यह अवकाश केवल लड़का गोद लेने पर ही मिलेगा।

 

छह माह का मातृत्व अवकाशः प्रदेश की दैनिक वेतन महिला कर्मचारियों को भी सरकार छह माह का मातृत्व अवकाश देगी। आउटसोर्स और संविदा महिला कर्मचारियों को यह अवकाश पहले से मिल रहा था। पीआरडी की महिला कर्मचारियों को इसमें लाभ मिलेगा।

 

 

पितृत्व अवकाशः विभिन्न विभागों में तैनात संविदा और आउटसोर्स कर्मचारियों को भी राजकीय कर्मचारियों की तरह 15 दिन का पितृत्व अवकाश मिलेगा।

 

बाल्य देखभाल अवकाशः संविदा-आउटसोर्स महिला कर्मचारियों को 15 दिन का बाल देखभाल अवकाश मिलेगा। एकल पुरुष को भी बाल देखभाल अवकाश मिलेगा।

 

किसी अन्य राज्य में संभवतः नहीं है ये सुविधाएं

वित्त विभाग का दावा है कि देश के किसी अन्य राज्य में संभवतः राजकीय, आउटसोर्स, संविदा कर्मचारियों के लिए अवकाश की ऐसी सुविधा नहीं है। आदेश लागू हो जाने के बाद कर्मचारी इसका लाभ उठा सकेंगे।

 

 

 

 

 

 

रिपोर्ट: साक्षी सक्सेना 

RELATED ARTICLES

शातिर महिला” पैरामेडिकल छात्रों को फर्जी डिग्री बांटने वाली महिला चढ़ी पुलिस के हत्थे, 200 Students” को बना चुकी है अपना शिकार; पढ़िए पूरा...

vicious woman" एक ऐसी शातिर महिला जिसने 200 छात्रों को अपना शिकार बनाकर फर्जीवाड़ा कर डाला, बता दें की मामला उत्तर प्रदेश की बस्ती...

Bharat और Canada के तनाव के बीच परेशान छात्रों के परिवारवालों को Bharat सरकार ने दी ये good news👉….

Bharat और Canada के तनाव बीच बड़ी अपडेट आपको बता दें की भारत और कनाडा के बीच चल रही तनातनी को लेकर कनाडा में...

नैनीताल मे प्रदेश की सबसे बड़ी स्मैक की खेप बरामद” कप्तान प्रहलाद मीणा ने नशे के तस्करों के ख़िलाफ़ कसा शिकंजा” नैनीताल जिले को...

Uttarakhand" Cm पुष्कर सिंह धामी के "ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025" के सपनों को साकार करने हेतु DGP उत्तराखंड अशोक कुमार के निर्देशन में...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

शातिर महिला” पैरामेडिकल छात्रों को फर्जी डिग्री बांटने वाली महिला चढ़ी पुलिस के हत्थे, 200 Students” को बना चुकी है अपना शिकार; पढ़िए पूरा...

vicious woman" एक ऐसी शातिर महिला जिसने 200 छात्रों को अपना शिकार बनाकर फर्जीवाड़ा कर डाला, बता दें की मामला उत्तर प्रदेश की बस्ती...

Bharat और Canada के तनाव के बीच परेशान छात्रों के परिवारवालों को Bharat सरकार ने दी ये good news👉….

Bharat और Canada के तनाव बीच बड़ी अपडेट आपको बता दें की भारत और कनाडा के बीच चल रही तनातनी को लेकर कनाडा में...

नैनीताल मे प्रदेश की सबसे बड़ी स्मैक की खेप बरामद” कप्तान प्रहलाद मीणा ने नशे के तस्करों के ख़िलाफ़ कसा शिकंजा” नैनीताल जिले को...

Uttarakhand" Cm पुष्कर सिंह धामी के "ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025" के सपनों को साकार करने हेतु DGP उत्तराखंड अशोक कुमार के निर्देशन में...

Real Hero” पटना स्टेशन पर इस कुली को क्यों मिले हैं दो-दो Bodyguard”, वजह जानकर आप भी करते रहेंगे तारीफें…पढ़िए पूरा मामला 👉

अक्सर ऐसे कई हीरो होते हैं जो रियल होते हैं लेकिन उनके बारे में बहुत ही कम लोगों को पता होता है उसी में...

Recent Comments

Translate »