बड़ी खबर आपको बता दें की उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार ने बड़ा फैसला लिया है बता दें की अब 55 साल से अधिक उम्र के पुलिस कर्मी की चारधाम यात्रा में ड्यूटी नहीं लगी। बता दें की इसके साथ ही पुलिस मुख्यालय ने बताया की चारधाम यात्रा पर आ रहे श्रद्धालुओं के सगुम दर्शन और सुरक्षित चारधाम यात्रा के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के जवान समर्पित हैं। अभी तक 15 लाख से अधिक (गंगोत्री- 3,12,422, यमुनोत्री- 2,82,857, केदारनाथ- 5,37,065, बदरीनाथ- 4,39,782, हेमकुण्ड साहिब- 8,551) श्रद्धालु चारधाम दर्शन कर अपने गनतव्यों को प्रस्थान कर चुके हैं।
उन्होंने कहा की हाईएल्टीट्यूड, विपरीत परिस्थितियों, लम्बी ड्यूटी और पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य को देखते हुए 55 वर्ष से अधिक उम्र के पुलिसकर्मियों की चारधाम ड्यूटी नहीं लगाने हेतु समस्त जिला प्रभारियों का निर्देशित किया है।
रिपोर्ट: साक्षी सक्सेना