Uttarakhand” से बड़ी ख़बर आपको बता दें की आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में राज्य कैबिनेट की बैठक संपन्न हुई। बैठक में जनहित में तमाम महत्वपूर्ण फैसले लिए गए।
👉ये लिए गए कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले 👇👇👇
👉राज्य कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक में आए 6 मामले
- सचिवालय प्रशासन में निजी सचिव परीक्षा मामले में हाई कोर्ट गए 4 अभ्यर्थियों को अनुमान्य किया गया।
- औली विकास प्राधिकरण का निर्माण किया गया जो औली में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए बनाया जाएगा
- उधम सिंह नगर मे गैस आधारित प्लांट को चलाने के लिए विदेशो से आने वाली गैस मे वेट जीरो था अब cng मे भी वेट 0 किया गया।
- बद्रीनाथ मे विभिन्न क्लाकृतियों और वहा के इतिहास के बारे बताने का काम किया जाएगा जिसने मास्टर प्लान बनाया AINI डिजाइन स्टूडियो को काम दिया जाएगा
- ऊर्जा मे पम्प स्टोरेज प्लांट पॉलिसी बनाई गई इसमें नॉन पीक ऑवर मे इनका उपयोग होगा इस पॉलिसी के तहत 12 प्रतिशत बिजली नहीं देनी होगी राज्य को, लैंड अलॉटमेंट भी प्राथमिकता के आधार पर होगा।
रिपोर्ट: साक्षी सक्सेना