उत्तराखंड: अक्सर नाबालिग हो या बालिक शादी करने के झांसे में आकर दुष्कर्म कर शिकार हो जाती है बता दें की राज्य में बड़ते दुष्कर्म के मामलों के बीच एक और मामला सामने आया है जहां 16 वर्षीय लड़की के साथ पहले तो उसके क्लासमेट ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया फिर उसके चाचा ने भी शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया। जिससे परेशान होकर मासूम ने जहर खा लिया। मिली जानकारी के मुताबिक आपको बता दूं की मामला रेसकोर्स क्षेत्र का है जहां एक स्कूल में पढ़ने वाले युवक ने अपनी ही सहपाठी नाबालिग को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। कुछ दिन बाद युवक के चाचा ने भी किशोरी से छेड़छाड़ शुरू कर दी और उस पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया। बता दें की शहर कोतवाली पुलिस ने किशोर व उसके चाचा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
शहर कोतवाल विद्याभूषण नेगी ने जानकारी देते हुए बताया की उन्हें डाक के माध्यम से एक शिकायत मिली थी। एक व्यक्ति ने शिकायत दी है कि उसकी 16 वर्षीय बेटी रेसकोर्स स्थित एक स्कूल में 10वीं कक्षा की छात्रा है। उसके साथ ही एक किशोर पढ़ता है जबकि किशोर का चाचा हर्षित भी इसी स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ता है। जून 2022 में किशोर व उसका चाचा हर्षित कंबोज किशोरी को बहला फुसलाकर एक होटल में ले गया। दोनों को होटल में छोड़ने के बाद हर्षित वहां से चला गया, जबकि किशोर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपित ने किशोरी से यह भी कहा कि यदि उसने यह बात किसी को बताई तो वह उससे शादी नहीं करेगा।अब किशोर बेटी के साथ बात नहीं कर रहा, जबकि उसका चाचा स्कूल में किशोरी को छेड़ता है और धमकी देता है कि यदि उसने उसके साथ शारीरिक संबंध नहीं बनाए तो वह उसे स्कूल में बदनाम कर देगा। यह बात किसी को बताई तो वह उसके चेहरे पर तेजाब फेंक देगा।19 अक्टूबर को आरोपितों से परेशान होकर किशोरी ने जहर खा लिया जिसका इलाज दून अस्पताल में चला। आरोपितों के खौफ से किशोरी स्कूल भी नहीं जा पा रही है। शहर कोतवाल ने बताया कि आरोपित हर्षित व उसके भतीजे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
रिपोर्ट– साक्षी सक्सेना