उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सरकारी जमीन पर अतिक्रमण को लेकर फूल एक्शन मूड में हैं बता दें की अब तक हजारों की संख्या में सरकारी जमीन पर बनी मजारों और मस्जिद से लेकर कई तरह के अतिक्रमण को हटवा चुके हैं बता दें की विश्व हिन्दू परिषद की बैठक में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि लैंड जिहाद बिल्कुल भी स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि उत्तराखंड का वातावरण दूषित नहीं होने दिया जाएगा। कहा कि उत्तराखंड में अवैध धार्मिक स्थलों और संरचनाओं को पूरी तरह साफ करने तक कार्रवाई जारी रहेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि 30 जून को विशेषज्ञ समिति समान नागरिक संहिता का ड्राफ्ट सौंपेगी। कहा कि जल्द ही प्रदेश में एक सशक्त कानून लागू किया जाएगा।
बीते शुक्रवार को मुख्यमंत्री विश्व हिंदू परिषद की केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल की बैठक में शामिल हुए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड से दो देशों की सीमाएं लगी हुई है। कहा कि एक विशेष समुदाय ने राज्य के सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध निर्माण किया था। अवैध निमार्णों को हटाने को अभियान चलाया जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आगे कहा कि सरकार ने सैकड़ों अवैध ढांचे हटा दिए हैं। लेकिन अवैध ढांचों की संख्या हजारों में है। इन ढांचों का जड़ से साफ किया जाएगा। कहा कि समान नागरिक संहिता का ड्राफ्ट लगभग बनकर तैयार है।
साथ ही उन्होंने कहा की 30 जून को समिति के शासन को ड्राफ्ट सौंपने के साथ जल्द कानून को लागू किया जाएगा। उत्तराखंड का समान नागरिक संहिता कानून अन्य राज्यों के लिए मॉडल बनेगा। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अयोध्या में श्रीराम का भव्य मंदिर बनाने का वर्षों पुराना सपना पूरा होने जा रहा है।
रिपोर्ट: साक्षी सक्सेना