उत्तराखंड: राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज यानी बुधवार को सेलाकुई में ‘सगन्ध फसल उत्कृष्टता केन्द्र’ का लोकार्पण किया। साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर सीएम पुष्कर सिंह धामी का विरोध भी किया अपनी कई मांगों को लेकर। वहीं आपको बता दें की सगन्ध फसल उत्कृष्टता केन्द्र’ का लोकार्पण के दौरान केंद्र के डायरेक्टर निपेंद्र चौहान ने सगन्ध केंद्र की उपलब्धियां बताई। इसके साथ ही आपकी जानकारी के लिए बता दें की इस कार्यक्रम में धामी कैबिनेट के कैबिनेट मंत्री गणेश जोश, सहित विकासनगर विधायक मुन्ना सिंह चौहान, सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर भी शामिल हुए। वहीं इसके साथ आपको बता दें कि सीएम पुष्कर सिंह धामी के सेलाकुई में पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सत्येंद्र चौक पर प्रदर्शन किया। जानकारी के लिए बता दें की कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
इसके अलावा आपकी जानकारी के लिए बता दें की कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपनी जिन मांगो को लेकर विरोध और नारेबाजी की वह कुछ इस प्रकार है। 1-शीशम बड़ा कूड़ाघर हटाया जाए।,2-औद्योगिक इकाइयों में 70% स्थानीय निवासियों को रोजगार दिया जाए।,3-सेलाकुई में पथ प्रकाश की व्यवस्था शुरू की जाए।,4-सेलाकुई में 3 वर्षों से बंद पड़ा शौचालय खोला जाए।,5-नगर क्षेत्र सेलाकुई में ठप पड़ी पेयजल योजना को शुरू किया जाए।,6-सेलाकुई क्षेत्र में संचालित अवैध शराब बिक्री केंद्रों को तुरंत बंद किया जाए।,7-सेलाकुई बाजार को जाम से मुक्त कराने के लिए ठोस पहल की जाए।