बाजपुर के सिंचाई विभाग गेस्ट हाउस में कैबिनेट मंत्री व उधम सिंह नगर के प्रभारी मंत्री गणेश जोशी पहुंचे। जहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मीडिया से वार्ता करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने आम जनता को ध्यान में रखते हुए अपना बजट पास किया है। जिससे देश की जनता को काफी लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार मिलकर प्रदेश को आगे बढ़ाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों से प्रदेश आगे बढ़ रहा है और नए आयामों को स्थापित कर रहा है। जिसका आने वाले समय में लोगों को लाभ मिलेगा। वही अडानी ग्रुप को भारी नुकसान होने पर देशभर में हो रहे विरोध प्रदर्शन पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि अडानी एक बिजनेसमैन है और वह सरकार का हिस्सा नहीं है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में अडानी ग्रुप द्वारा सबसे अधिक काम किया जा रहा है लेकिन वहां विपक्ष के लोग विरोध नहीं कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि विपक्ष के लोग विरोध प्रदर्शन कर संसद की कार्यवाही को ठप करना चाह रहे हैं। जिससे काफी नुकसान हो रहा है लेकिन राजस्थान की सरकार अडानी ग्रुप को बुलाकर निवेश करवा रही है, जिसका कोई विरोध नहीं कर रहा है।
रिपोर्टर : हरीश सैनी