Thursday, December 7, 2023
Home Uttarakhand Uttarakhand" मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की बड़ी घोषणा, सरकारी कर्मचारियों को अब...

Uttarakhand” मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की बड़ी घोषणा, सरकारी कर्मचारियों को अब मिलेगा बाल्य देखभाल अवकाश में पूरा वेतन….पढ़िए पूरी ख़बर 👉

Uttarakhand” से बड़ी खबर बता दें की अब प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को बाल्य देखभाल अवकाश में दूसरे साल में भी 80 प्रतिशत के बजाए पूरा वेतन मिलेगा। राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सचिवालय संघ कार्यकारिणी शपथ ग्रहण समारोह में ये घोषणा की। उन्होंने सचिवालय कर्मियों के कल्याण कोष में 30 लाख रुपये देने की भी घोषणा की।

 

आपको बता दें की बीते शुक्रवार को सचिवालय में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री ने सचिवालय संघ के अध्यक्ष सुनील लखेड़ा, उपाध्यक्ष जीतमणि पैन्यूली, महासचिव राकेश जोशी एवं कार्यकारिणी के सदस्यों को शपथ ग्रहण कराई। उन्होंने विश्वास जताया कि सचिवालय में एक नई कार्य संस्कृति, सौहार्दपूर्ण कार्यव्यवहार का वातावरण देखने को मिलेगा। उन्होंने सचिवालय में विजिटर रूम की व्यवस्था बनाने की घोषणा की।

 

दराज के आम जनमानस की चिंता जरूर होगी: सीएम

 

300 उपार्जित अवकाश के बाद हर साल मिलने वाले 31 अवकाश भी कर्मचारी ले सकेंगे। उन्होंने केदारपुरम स्थित सचिवालय कॉलोनी से सचिवालय तक एक ई-बस चलाने की भी घोषणा की। सीएम धामी ने कहा कि वर्तमान नवनिर्वाचित सचिवालय संघ में अधिकांश निर्वाचित सदस्य उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी रहे हैं। उन्हें इस राज्य के विकास एवं दूर दराज के आम जनमानस की चिंता जरूर होगी।

 

मुख्यमंत्री ने लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान करने वाले नारी शक्ति वंदन विधेयक के लोकसभा के बाद राज्यसभा में भी पास होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, आनंदबर्द्धन ने भी सचिवालय संघ के पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।

 

 

संघ के अध्यक्ष सुनील लखेड़ा ने मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में 1.82 लाख का चेक भेंट किया। इस अवसर पर कार्यकारिणी सदस्य मौजूद रहे। मुख्यमंत्री धामी ने इससे पहले सचिवालय में सचिवालय एथलेटिक्स एंड फिटनेस क्लब की वार्षिक पत्रिका संकल्प का विमोचन भी किया।

 

 

 

 

 

रिपोर्ट: साक्षी सक्सेना 

RELATED ARTICLES

*Shocking” यमराज ने भी मान ली इस महिला के आगे हार, 16 महीने में इस महिला को आया 5 बार हार्ट अटैक; फिर भी...

इस महिला के आगे मौत ( काल) के देवता यमराज की भी नहीं चली, तभी तो 16 महीने 5 हार्ट अटैक आने के बाद...

*Big News” खानपुर विधायक उमेश कुमार का हुआ अश्लील Video वायरल, लगाए पूर्व विधायक चैंपियन ने आरोप; पढ़िए विधायक उमेश कुमार ने क्या कुछ...

Uttarakhand से बड़ी खबर आपको बता दें की इन दिनों खानपुर विधायक उमेश कुमार का एक अश्लील वीडियो वायरल हो रहा है, बता दें...

*Crime News” युवक को चोरी के शक में दी गई तालिबानी सजा, पेड़ से उल्टा लटकाकर मिर्ची पाउडर लगा बुरी तरह से पीटा; वीडियो...

एक युवक को फोन चोरी के आरोप में तालिबानी सजा दी गई है, बता दें की मामला उत्तर प्रदेश का है जहां एक युवक...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

*Shocking” यमराज ने भी मान ली इस महिला के आगे हार, 16 महीने में इस महिला को आया 5 बार हार्ट अटैक; फिर भी...

इस महिला के आगे मौत ( काल) के देवता यमराज की भी नहीं चली, तभी तो 16 महीने 5 हार्ट अटैक आने के बाद...

*Big News” खानपुर विधायक उमेश कुमार का हुआ अश्लील Video वायरल, लगाए पूर्व विधायक चैंपियन ने आरोप; पढ़िए विधायक उमेश कुमार ने क्या कुछ...

Uttarakhand से बड़ी खबर आपको बता दें की इन दिनों खानपुर विधायक उमेश कुमार का एक अश्लील वीडियो वायरल हो रहा है, बता दें...

*Crime News” युवक को चोरी के शक में दी गई तालिबानी सजा, पेड़ से उल्टा लटकाकर मिर्ची पाउडर लगा बुरी तरह से पीटा; वीडियो...

एक युवक को फोन चोरी के आरोप में तालिबानी सजा दी गई है, बता दें की मामला उत्तर प्रदेश का है जहां एक युवक...

*Rudrapur” ट्रांजिट कैंप में 2020 में हुई गोविंद यादव की हत्या मामले में बड़ी ख़बर, आरोपी को आजीवन कारावास; पढ़िए पूरा मामला👉…*

Udham Singh Nagar" साल 2020 में रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप हुई गोविन्द यादव की हत्या मामले में बड़ी खबर आपको बता दें की हत्याकांड...

Recent Comments

Translate »