Sunday, May 28, 2023
Home Uttarakhand Uttarakhand: आयुर्वेद यूनिवर्सिटी ने नहीं लिया कॉलेजों से संबद्धता शुल्क, सिक्योरिटी धनराशि...

Uttarakhand: आयुर्वेद यूनिवर्सिटी ने नहीं लिया कॉलेजों से संबद्धता शुल्क, सिक्योरिटी धनराशि में भी किया गबन; करोड़ो का घोटाला; पढ़िए पूरी ख़बर…

उत्तराखंड: प्रदेश में बड़ते घोटाले के मामलों के बीच एक और मामला सामने आया है ये घोटाला आयुर्वेद विश्वविद्यालय में हुआ है आपको बता दें की इस यूनिवर्सिटी अधिकारियों पर कई तरह से अनियमितता बरतने का आरोप है। विजिलेंस ने खुली जांच के बाद जो इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की है, उसमें छह बिंदुओं में करोड़ों के घोटाले का जिक्र है।

 

आपको बता दें की यह आरोप है कि अधिकारियों ने किसी भी निर्माण के लिए शासन से अनुमति नहीं ली। निजी कॉलेजों से संबद्धता शुल्क तो लिया लेकिन उसे जमा नहीं कराया। करोड़ों रुपये की सिक्योरिटी धनराशि का भी गबन करने का आरोप है।स्थापना के वक्त से ही आरोपों से घिरे इस विश्वविद्यालय में अधिकारियों ने मनमर्जी से घोटाले किए। बाह्य स्रोतों की सेवाओं पर भी बिना अनुमति के लाखों रुपये खर्च किए गए। इन घोटालों और अनियमितताओं को लेखा परीक्षा की रिपोर्ट में भी शामिल किया गया था। शासन ने विजिलेंस को पिछले साल 18 मई 2022 को जांच सौंपी थी।

 

वहीं आपको बता दें की विजिलेंस ने साल 2017 से 2022 तक हुई सभी गतिविधियों की जांच की। शासन को गत 16 फरवरी को रिपोर्ट सौंपी थी। शासन में इसका अवलोकन करने के बाद छह अप्रैल को मुकदमा दर्ज करने के आदेश जारी किए गए। विजिलेंस ने 13 अप्रैल को तत्कालीन अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।

साथ ही आपको बता दें की इनपर ये वित्तीय अनियमितताओं का आरोप लगा है…

 

  • निर्माण के लिए स्वीकृत बजट को खर्च करने की अनुमति शासन से नहीं ली गई। इसका विवेचना में आकलन किया जाएगा।

 

  • हॉस्टल के निर्माण के लिए विश्वविद्यालय के कॉपर्स फंड से 8.75 करोड़ रुपये बिना किसी अनुमति के निकाल लिए गए।

 

  • अधिप्राप्ति नियमावली के विरुद्ध जाकर बाह्य सेवाओं पर 20.29 लाख रुपये की धनराशि अनियमित रूप से खर्च कर दी गई।

 

  • अधिप्राप्ति नियमावली का उल्लंघन करते हुए विवि के अधिकारियों ने 28.08 लाख रुपये से विभिन्न सामग्री खरीद ली गई।

 

 

  • महिला डॉक्टर को रिटायरमेंट के बाद सत्र लाभ के अंत पर नियुक्ति दे दी गई। उन्हें 33.82 लाख का अतिरिक्त भुगतान किया गया।

 

  • संबद्धता शुल्क न लेने पर 58.30 लाख रुपये का प्रतिक्रिया शुल्क भी विवि कोष में जमा नहीं कराया गया।
  • कॉलेजों से प्राप्त 298.30 लाख रुपये और 386.50 लाख रुपये सिक्योरिटी धनराशि को भी विवि कोष में जमा नहीं कराया गया।
  • विजिलेंस जांच में आया कि इस पूरी धनराशि से लाखों रुपये ब्याज के रूप में विवि को मिलो थे। नहीं मिलने से वित्तीय हानि हुई।

 

साथ ही आपको बता दें की यूनिवर्सिटी पर भर्ती और दाखिले संबंधी आरोप भी लगें हैं

 

  • आरक्षण के नियमों के साथ छेड़छाड़ की गई। रोस्टर का भी ध्यान नहीं रखा गया और भर्तियां कर दी गईं।

 

  • नियमों को ताक पर रखकर उपनल और पीआरडी के जरिये से 180 भर्तियां कर ली गईं।

 

  • नीट की परीक्षा के बाद सफल छात्रों को बिना काउंसिल के प्राइवेट कॉलेजों में दाखिला दे दिया गया।

 

  •  ऐसे 46 छात्रों को अनुचित लाभ दिया गया। इनका दाखिला यूजी और पीजी कोर्स में किया गया।

इन्ही आरोपों के कारण यूनिवर्सिटी के अधिकारियों के खिलाफ विजिलेंस ने एफआईआर दर्ज की है।

RELATED ARTICLES

Uttarakhand: यहां छात्राओं ने छोड़ा छेड़छाड़ और अश्लील हरकतों से तंग आकर स्कूल, आरोपी प्रधानाध्यापक निलंबित; पढ़िए पूरी ख़बर

उत्तराखंड राज्य में लड़कियों से छेड़छाड़ की वारदात बड़ती जा रही हैं बता दें की एक स्कूल में छेड़छाड़ और अश्लील हरकतों से तंग...

दिल्ली पुलिस ने उखाड़े जंतर मंतर पर पहलवानों के तंबू, घसीटा पुलिस ने फोगाट बहनों को सड़क पर…पढ़िए पूरी ख़बर…

बड़ी खबर राजधानी दिल्ली से बता दें की आज 1 महीने से अधिक समय से चल रहे जंतर मंतर पर पहलवानों के प्रदर्शन में...

Uttarakhand: यहां झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर चौथ वसूलने के 3 आरोपी पहुंचे हवालात, आरोपियों में से दो हैं पत्रकार और एक...

उत्तराखंड: प्रदेश में फर्जी तरीके से वसूली करने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं बता दें की बीते दिनों हल्द्वानी में युवक और...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Uttarakhand: यहां छात्राओं ने छोड़ा छेड़छाड़ और अश्लील हरकतों से तंग आकर स्कूल, आरोपी प्रधानाध्यापक निलंबित; पढ़िए पूरी ख़बर

उत्तराखंड राज्य में लड़कियों से छेड़छाड़ की वारदात बड़ती जा रही हैं बता दें की एक स्कूल में छेड़छाड़ और अश्लील हरकतों से तंग...

दिल्ली पुलिस ने उखाड़े जंतर मंतर पर पहलवानों के तंबू, घसीटा पुलिस ने फोगाट बहनों को सड़क पर…पढ़िए पूरी ख़बर…

बड़ी खबर राजधानी दिल्ली से बता दें की आज 1 महीने से अधिक समय से चल रहे जंतर मंतर पर पहलवानों के प्रदर्शन में...

Uttarakhand: यहां झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर चौथ वसूलने के 3 आरोपी पहुंचे हवालात, आरोपियों में से दो हैं पत्रकार और एक...

उत्तराखंड: प्रदेश में फर्जी तरीके से वसूली करने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं बता दें की बीते दिनों हल्द्वानी में युवक और...

Uttarakhand: इस पति पत्नी के कारनामे जानकर उड़ जाएंगे आपके होश, 22 दिन से पीछे लगी थी पुलिस; हैं कई केस दर्ज; अब पहुंचे...

उत्तराखंड: प्रदेश के हल्द्वानी पुलिस ने एक ऐसे पति पत्नी को गिरफ्तार किया है जो जमीन के नाम पर लोगों से धोखाधड़ी करते थे...

Recent Comments

Translate »