उत्तराखंड: कई बार कुछ लोगो के गलत कारनामे बड़े से बड़े हंगामे को अंजाम दे देते है साथ ही कुछ लोग शांति को भंग करने में भी पीछे नहीं रहते हैं आपको बता दें की राज्य के रुड़की शहर के झबरेड़ा थाना क्षेत्र में कुछ असामाजिक तत्वों ने बाबा साहब अम्बेडकर की मूर्ति को क्षतिग्रस्त कर दिया। जिसके बाद भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा काटा।
आपको बता दें की रुड़की के झबरेड़ा थाना क्षेत्र के भिस्तीपुर गांव में कुछ असामाजिक तत्वों ने संत रविदास मंदिर में घुसकर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की मूर्ति को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना का पता शुक्रवार की सुबह चला, जिसके बाद भीम आर्मी के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और हंगामा शुरू हो गया। सूचना पाकर अन्य थानों की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
इस मामले में पुलिस को तहरीर दे दी गई है। पुलिस छानबीन कर रही है। वहीं भीम आर्मी के कार्यकर्ता भी शांत होकर लौट गए।