Sunday, May 28, 2023
Home Uttarakhand Uttarakhand: प्रदेश में वनों में बनी 100 मजारों को किया गया ध्वस्त,...

Uttarakhand: प्रदेश में वनों में बनी 100 मजारों को किया गया ध्वस्त, अब हैं कई निशाने पर; वनों की भूमि में धार्मिक स्थलों के नाम हुआ 1 हजार से अधिक अतिक्रमण; पढ़िए पूरी ख़बर…

उत्तराखंड: प्रदेश कई जंगलों में और वनों में धार्मिक स्थलों के नाम अतिक्रमण किया गया था जिसको लेकर प्रदेश सख्त है आपको बता दें की अभी तक सरकार द्वारा प्रदेश के जंगलों में अतिक्रमण कर बनाई गई 100 मजारें तोड़ दी गई हैं और कई निशाने पर हैं। बता दें की वन विभाग के अधिकारी ने बताया की वन भूमि पर धार्मिक स्थलों के नाम पर राज्यभर में एक हजार से अधिक अतिक्रमण हैं। प्रभागीय वनाधिकारियों को अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए हैं।

 

आपको जानकारी के लिए बता दें की प्रदेश में जंगलों और वन भूमि पर अतिक्रमण कर तेजी से धार्मिक स्थलों का निर्माण किया जा रहा है। इसमें भी मजारों की संख्या तेजी से बढ़ने से सरकार के कान खड़े हो गए हैं। इस मसले पर शासन के निर्देश के बाद वन मुख्यालय ने सभी आरक्षित और संरक्षित वन क्षेत्रों से धार्मिक स्थलों की जानकारी मांगते हुए अधिकारियों को इन्हें हटाए जाने के निर्देश दिए थे।

 

वहीं आपको बता दें की नैनीताल हाईकोर्ट भी इस मामले में राज्य सरकार और वन विभाग को कई बार फटकार लगा चुका है। वहीं विभाग के अधिकारियों का कहना है गढ़वाल मंडल में 2294 और कुमाऊं मंडल में 9490 हेक्टेयर वन क्षेत्र में अतिक्रमण है। इसके अलावा वन्य जीव विहार के 75 हेक्टेयर में अतिक्रमण है। अब तक लगभग 100 मजारें ध्वस्त की गई हैं, लेकिन किसी मंदिर को ध्वस्त नहीं किया गया है

 

बता दें की प्रदेश में वन मुख्यालय की ओर से पूर्व में वन क्षेत्र में अतिक्रमण कर बने धार्मिक स्थलों को चिन्हित कर हटाने के निर्देश के बावजूद अब तक गिनती के कुछ धार्मिक स्थलों को ध्वस्त किया गया है। वन मुख्यालय ने अब मुख्य वन संरक्षक डा.पराग मधुकर धकाते को इसका नोडल अधिकारी बनाया है। धकाते के मुताबिक अतिक्रमण कर बने धार्मिक स्थलों के मामले में रेंज स्तर से रिपोर्ट मांगी गई है। इस संबंध में आज विभाग के अधिकारियों की बैठक भी र खी गई है। अधिकारियों को कहा गया है पहले अतिक्रमण और फिर इसे हटाए जाने की फोटो भेजी जाए। जीपीएस के माध्यम से भी इस तरह के स्थलों का पता लगाया जाए।

 

 

 

रिपोर्ट: साक्षी सक्सेना 

RELATED ARTICLES

Uttarakhand: यहां छात्राओं ने छोड़ा छेड़छाड़ और अश्लील हरकतों से तंग आकर स्कूल, आरोपी प्रधानाध्यापक निलंबित; पढ़िए पूरी ख़बर

उत्तराखंड राज्य में लड़कियों से छेड़छाड़ की वारदात बड़ती जा रही हैं बता दें की एक स्कूल में छेड़छाड़ और अश्लील हरकतों से तंग...

दिल्ली पुलिस ने उखाड़े जंतर मंतर पर पहलवानों के तंबू, घसीटा पुलिस ने फोगाट बहनों को सड़क पर…पढ़िए पूरी ख़बर…

बड़ी खबर राजधानी दिल्ली से बता दें की आज 1 महीने से अधिक समय से चल रहे जंतर मंतर पर पहलवानों के प्रदर्शन में...

Uttarakhand: यहां झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर चौथ वसूलने के 3 आरोपी पहुंचे हवालात, आरोपियों में से दो हैं पत्रकार और एक...

उत्तराखंड: प्रदेश में फर्जी तरीके से वसूली करने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं बता दें की बीते दिनों हल्द्वानी में युवक और...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Uttarakhand: यहां छात्राओं ने छोड़ा छेड़छाड़ और अश्लील हरकतों से तंग आकर स्कूल, आरोपी प्रधानाध्यापक निलंबित; पढ़िए पूरी ख़बर

उत्तराखंड राज्य में लड़कियों से छेड़छाड़ की वारदात बड़ती जा रही हैं बता दें की एक स्कूल में छेड़छाड़ और अश्लील हरकतों से तंग...

दिल्ली पुलिस ने उखाड़े जंतर मंतर पर पहलवानों के तंबू, घसीटा पुलिस ने फोगाट बहनों को सड़क पर…पढ़िए पूरी ख़बर…

बड़ी खबर राजधानी दिल्ली से बता दें की आज 1 महीने से अधिक समय से चल रहे जंतर मंतर पर पहलवानों के प्रदर्शन में...

Uttarakhand: यहां झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर चौथ वसूलने के 3 आरोपी पहुंचे हवालात, आरोपियों में से दो हैं पत्रकार और एक...

उत्तराखंड: प्रदेश में फर्जी तरीके से वसूली करने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं बता दें की बीते दिनों हल्द्वानी में युवक और...

Uttarakhand: इस पति पत्नी के कारनामे जानकर उड़ जाएंगे आपके होश, 22 दिन से पीछे लगी थी पुलिस; हैं कई केस दर्ज; अब पहुंचे...

उत्तराखंड: प्रदेश के हल्द्वानी पुलिस ने एक ऐसे पति पत्नी को गिरफ्तार किया है जो जमीन के नाम पर लोगों से धोखाधड़ी करते थे...

Recent Comments

Translate »