रिपोट – राकेश अरोरा
गदरपुर। स्वच्छ भारत मिशन के तहत ग्राम पंचायतो के कूड़ा संग्रहण केन्द्र से प्लास्टिक कचरा उठान हेतु स्वच्छता वाहन को क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष पूनम रानी द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया।
खंड विकास अधिकारी शेखर जोशी ने बताया कि विकास खंड की विभिन्न ग्राम पंचायतों में कूड़ा संग्रहण केन्द्र की स्थापना की गयी है। जिसमें ग्राम पंचायत द्वारा कूड़ा उठान कर पहुंचाया जायेगा तथा विकास खंड गदरपुर द्वारा संचालित स्वच्छता वाहन के द्वारा रोस्टर के अनुसार ग्राम पंचायतों के कूड़ा संग्रहण केन्द्र से प्लास्टिक कूड़ा उठान कर ग्राम पंचायत सरोवरनगर में स्थापित किये जाने वाले काम्पेक्टर तक पहुंचाया जायेगा। इस अवसर पर प्रधान संघ अध्यक्ष गुरविन्दर सिंह, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अजय सिंह, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रविन्द्र सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य सलविन्दर सिंह कलसी, इन्दू देवी, सहायक विकास अधिकारी पंचायत राजपाल सिंह चौहान, सहायक विकास अधिकारी सुभाषिनी, सीपीओ अमित मेहरा, बीएमएस तौफिक मियां, लेखाकार मदन सिंह सैनी, आनन्द सिंह बिष्ट, सुमित उपाध्याय, हीरा सिंह, रविन्द्र उपाध्याय, सर्वेश सैनी, अब्दुल रहमान अंसारी, अब्दुल कादिर आदि मौजूद रहे।