आपको एक ऐसी खबर बताने जा रहे हैं जिसे सुनकर आप हैरान तो हो ही जाएंगे, और साथ ही आपको सावधान होने की भी जरूरत है, चलिए आपको पूरा मामला बताते हैं….👉
रिपोर्ट: साक्षी सक्सेना
आपको बता दें की चौका देने वाली घटना मध्यप्रदेश के रीवा की है, जहां एक परिवार ने गहनों को डस्टबिन में छुपाकर रखा था। वहीं परिवार के रिश्तेदारों ने घर में रखा कचरा डोर-टू-डोर कचरा उठाने वाले वाहनों में फेंक दिया। इसमें हैरानी वाली बात ये है कि कचरे में ही लाखों रुपये की कीमत के जेवरात छुपा रखे थे।
इससे भी बड़ी बात ये रही कि इस घटना को 24 घंटे से ज्यादा का समय बीत गया और घर में किसी को पता नहीं चला और जब हकीकत पता चली तो सभी के होश उड़ गए।
दरअसल रीवा की शांति मिश्रा का परिवार भोपाल गया था, जाने से पहले उन्होंने गहनों को चोरों से बचाने के लिए डस्टबिन में छिपा दिया था। मगर, उनके आने से पहले उनका दामाद प्रमोद कुमार घर पहुंचा। उसने डस्टबिन का कचरा डोर-टू-डोर आने वाली गाड़ी में फेंक दिया।
वापस आने पर खिसकी पैरों तले जमीन भोपाल से वापस आने के काफी देर बाद जब घरवालों ने कचरा चेक किया तो उसमें से कचरा सहित गहने भी गायब थे। घर की मालकिन को इस बात की जानकारी मिलने के बाद पैरों तले से जमीन खिसक गई। बाद में पूछताछ के बाद दामाद ने बताया कि उसने कचरे को कूड़ागाड़ी में डाल दिया है। इसके बाद अफरा-तफरी मच गई। लोगों ढूंढना शुरू कर दिया। अब घरवाले ये पता लगाने लगे कि कूड़ागाड़ी कहां गई होगी। पता चला कि जिले के सबसे बड़े डंपिंग ग्राउंड पर कूड़ा जाता है। वहां ढूंढने के बाद कूड़े में से 12 लाख रुपए के गहने मिल गए। इसके बाद गहनों की मालकिन ने कर्मचारियों को धन्यवाद दिया।