बड़ी खबर आपको बता दें की लगातार कांग्रेस पार्टी अपने ही नेताओ को अलग अलग कारणों के चलते पार्टी से बाहर कर रही है। आपको बता दें की रुड़की में यूथ कांग्रेस के नेता को खानपुर विधायक उमेश कुमार का फोटो होर्डिंग्स पर लगाने पर यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर सिंह भुल्लर ने उन पर बड़ी कार्यवाही करते हुए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। वहीं कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी एडवोकेट ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा की कांग्रेस में अपने कार्यकर्ताओं का सम्मान सबसे अधिक होता है लेकिन अगर कोई अपने आपको पार्टी से ऊपर मानने लगे या पार्टी को कुछ ना समझे ऐसे लोगों पर कांग्रेस पार्टी सख्त कार्यवाही करती है।
बता दें की उन्होंने कहा की जमाल अहमद ने जो होर्डिंग्स लगाए थे उन पर किसी पार्टी नेता का फोटो ना लगाकर एक अन्य विधायक को जगह दी गई थी जिसकी शिकायत उन्हे मिली थी उसी को लेकर उत्तराखंड यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष सुमित्तर सिंह भुल्लर ने अहमद जमाल को अग्रिम आदेशों तक पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है उन्होंने कहा की कांग्रेस में अनुशासन हीनता को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। गौरतलब है की कांग्रेस यूथ के प्रदेश महामंत्री अहमद जमाल ने शहरभर में स्वतंत्रता दिवस की मुबारकबाद देते हुए होर्डिंग्स लगाए थे जिन पर किसी कांग्रेसी नेता को स्थान नहीं दिया गया था।
बल्कि खानपुर से विधायक उमेश कुमार का फोटो होर्डिंग्स पर लगाया गया था जो लोगों में एक चर्चा का विषय बना हुआ था जिसका संज्ञान कांग्रेस हाईकमान ने लेते हुए उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया है।
रिपोर्ट: साक्षी सक्सेना