आज दिनांक 26-8-2023 को विकास खण्ड गदरपुर के ग्राम पंचायत कुल्हा के रामलीला मैदान में ” मुख्यमंत्री सशक्त बहना योजना उत्सव ” के तहत स्वयं सहायता समूह / सदस्य महिलाओं द्वारा निर्मित सामग्री की बिक्री व प्रदर्शनी का आयोजन किया गया T | कार्यक्रम का उद्घाटन रामलीला कमेटी चक्की मोड़, ग्राम प्रधान कूल्हा, एवं व्यापार मंडल चक्की मोड़ के पदाधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। प्रदर्शनी में महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा उत्पादित एवं हस्त निर्मित वस्तुओं के 20 स्टाल बिक्री हेतु लगाए गए, जिसमे मुख्य रूप से हस्त निर्मित राखियाँ (रक्षा सूत्र ), अचार, दलिया, मसाले, पापड. शुद्ध शहद, धूपबत्ती, कुशन कवर, कान्हा जी के वस्त्र आदि उत्पाद थे | प्रदर्शनी में स्थानीय ग्रामों से लगातार लोग आ रहे है एवं खरीदारी कर रहे हैं, यह प्रदर्शनी चक्की मोड़ रामलीला मैदान में लगातार तीन दिन तक लगाए जाने की जानकारी विकास खण्ड के सम्बंधित अधिकारियों द्वारा दी गई।
प्रदर्शनी के उदघाटन के अवसर पर ग्राम प्रधान सुन्दर गिरी, ग्राम प्रधान मुकेश राणा, कमेटी पदाधिकारी लाल सिंह नयाल, चन्दन सिंह नयाल, चन्द्रमणि देवराड़ी तथा व्यापार मंडल चक्की मोड़ के पदाधिकारी गुलशन कुमार, कैलाश शर्मा, सचिन राणा, गोपाल ठटोला, राजीव पवार, चन्द्रसेन तथा स्वयं सहायता समूहों से उषा, गीता, सावित्री, रूपवती, मीना, सीमा कोरंगा, किरण दाहुजा, कुसुम, सावित्री आदि उपस्थित रहे । प्रदर्शनी में क्षेत्रीय विधायक श्री अरविन्द पाण्डेय जी की धर्मपत्नी श्रीमती मनविन्दर पाण्डेय द्वारा क्षेत्र की महिलाओं के साथ पहुचकर सभी स्टालों में महिलाओं का उत्साहवर्धन करते हुए उनके द्वारा उत्पादित एवं निर्मित सामानों को खरीदा भी गया। कार्यक्रम का संचालन खण्ड विकास अधिकारी शेखर जोशी द्वारा किया गया। इस अवसर पर विकास खण्ड से गौरव त्रिपाठी, योगेश उपाध्याय, तौफिक मियाँ, राधा रानी, सोमपाल, अब्दुल अंसारी, निक्की, नदीम, राखी, विश्वजीत, रवि, गोविन्द, सुनीता आदि उपस्थित रहे |