जिला अस्पताल के सर्जन डॉक्टर ब्रजवाल की दिल्ली में इलाज के दौरान मौत।
रुद्रपुर। जवाहर लाल नेहरू जिला अस्पताल में सर्जन पद पर तैनात डॉ यतींद्र सिंह ब्रजवाल की दिल्ली में इलाज के दौरान मौत हो गई है। ब्रजवाल मैक्स अस्पताल में हार्ट के इलाज के लिया गए हुए थे।
डॉ ब्रजवाल की अचानक मौत की खबर सुनकर जिला अस्पताल के डॉक्टरों, स्टाफ और लोगो शोक में है। डॉक्टर ब्रजवाल काफी अनुभवी मिलनसार और मृदुभाषी थे।
इसके साथ ही डॉ ब्रजवाल पिथौरागढ़ के रहने वाले थे।
वही इस दुखद खबर के बाद जिला अस्पताल के डॉ राजेश सिन्हा, डॉ प्रवीण श्रीवास्तव, डॉ गोस्वामी, डॉ भट्ट, डॉ तनुजा सिन्हा, डॉ एम के तिवारी, अरुण बघेल समेत सभी डॉक्टर और स्टाफ ने शोक व्यक्त किया।
ख़बर पड़ताल परिवार स्वर्गीय डॉ ब्रजवाल को श्रद्धांजलि अर्पित करता है, और भगवान से प्रार्थना करता है कि इस दुख की घड़ी में ईश्वर परिवार को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करे।