Friday, September 22, 2023
Home India Update दुखद समाचार: Chandrayaan-3" मिशन की काउंटडाउन वाली आवाज़ हो गई खामोश, ISRO...

दुखद समाचार: Chandrayaan-3″ मिशन की काउंटडाउन वाली आवाज़ हो गई खामोश, ISRO की वैज्ञानिक वलारमथी का हार्ट अटैक से निधन, शोक की लहर….

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) और देश के लोगों के लिए एक बुरी खबर है। इसरो की एक वैज्ञानिक अब नहीं रही हैं। भारत के मून मिशन यानी चंद्रयान-3 के काउंटडाउन की गिनती करने वाली आवाज हमेशा के लिए खामोश हो गई। वैज्ञानिक वलारमथी का हार्ट अटैक के कारण निधन हो गया।

 

 

कुछ मशहूर हस्तियों, राजनेताओं, स्टार्स और खेल हस्तियों की आवाज हमारे दिमाग में जिंदगी भर के लिए रह जाती हैं। ऐसी ही एक आवाज फीकी पड़ गई। वलारमथी, जिन्होंने चंद्रयान-3 मिशन लॉन्चिंग में अपनी अनूठी आवाज से घोषणाएं की वह रविवार शाम दुनिया को अलविदा कह गईं। उनके निधन से इसरो वैज्ञानिकों में शोक की लहर दौड़ गई है।

 

 

इस शहर में ली अंतिम सांस

 

तमिलनाडु के अरियालुर की रहने वालीं वलारमथी का निधन रविवार शाम को हो गया था। उन्होंने राजधानी चेन्नई में अंतिम सांस ली। इस साल 23 अगस्त को चांद के उत्तरी ध्रुव पर लैंड करने वाले चंद्रयान 3 को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से 14 जुलाई को लॉन्च किया गया था। लॉन्चिंग के समय काउंटडाउन की सुनाई देने वाली गिनती को वलारमथी ने आवाज दी थी

 

सोशल मीडिया पर दुख

 

इसरो के पूर्व वैज्ञानिक डॉक्टर पीवी वेंकटकृष्ण ने वलारमथी के निधन पर शोक जताया। उन्होंने कहा कि श्रीहरिकोटा से इसरो के भविष्य के मिशनों की उलटी गिनती के लिए वलारमथी की आवाज अब सुनाई नहीं देगी। चंद्रयान-3 उनका अंतिम काउंटडाउन था । उन्होंने कहा कि वलारमथी के निधन की खबर से बहुत दुख हुआ। वहीं, सोशल मीडिया पर भी लोग अपना दुख व्यक्त कर रहे हैं।

 

 

चंद्रयान-3 मिशन की टीम में शामिल थीं वलारमथी

चंद्रयान-3 का विक्रम लैंडर 23 अगस्त को चांद की सतह पर उतरा था, जिससे भारत के नाम एक बड़ी उपलब्धि जुड़ गई। भारत दुनिया का चौथा देश बन गया, जिसने चांद पर अपने मिशन को सफल बनाया। इसके साथ ही दुनिया का इकलौता ऐसा देश बना जिसने साउथ पोल पर लैंडिंग कराई है। शनिवार को इसरो ने 11वें दिन प्रज्ञान रोवर को निष्क्रिय कर दिया। अब दोबारा 14 दिन बाद प्रज्ञान अपना काम शुरू करेगा

 

 

 

 

 

 

रिपोर्ट: साक्षी सक्सेना 

RELATED ARTICLES

हैरतअंगेज” यहां युवक के पेट में उठा दर्द तो पहुंचा डॉक्टर के पास, X-ray में युवक के पेट में 15 सेंटीमीटर चाकू का ब्लेड...

Knife taken out of young man's stomach" एक बहुत ही हैरान कर देने वाला माला भारत के पड़ोसी देश नेपाल से मामला सामने आया...

गजब” यहां जेल में बंद कैदी पति से मिलने आती थी पत्नी, महिला को हो गया दूसरे कैदी से love”; कैदी की रिहाई के...

Uttar Pradesh" से रोजाना अजीबोगरीब मामले सामने आते रहते हैं अक्सर आपने सोशल मीडिया के गहरे समंदर में रोजाना कई ऐसे वीडियोज और खबरें...

Aadhar Not Mandatory” अब आधार के बिना भी डाल सकेंगे Vote” चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट में दी जानकारी…. पढ़िए पूरी ख़बर👉

Aadhar card is not necessary to become a voter.... मतदाताओं के लिए अच्छी खबर है, आपको बता दें की भारत में अब...  आधार नंबर...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

हैरतअंगेज” यहां युवक के पेट में उठा दर्द तो पहुंचा डॉक्टर के पास, X-ray में युवक के पेट में 15 सेंटीमीटर चाकू का ब्लेड...

Knife taken out of young man's stomach" एक बहुत ही हैरान कर देने वाला माला भारत के पड़ोसी देश नेपाल से मामला सामने आया...

गजब” यहां जेल में बंद कैदी पति से मिलने आती थी पत्नी, महिला को हो गया दूसरे कैदी से love”; कैदी की रिहाई के...

Uttar Pradesh" से रोजाना अजीबोगरीब मामले सामने आते रहते हैं अक्सर आपने सोशल मीडिया के गहरे समंदर में रोजाना कई ऐसे वीडियोज और खबरें...

Aadhar Not Mandatory” अब आधार के बिना भी डाल सकेंगे Vote” चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट में दी जानकारी…. पढ़िए पूरी ख़बर👉

Aadhar card is not necessary to become a voter.... मतदाताओं के लिए अच्छी खबर है, आपको बता दें की भारत में अब...  आधार नंबर...

शातिर महिला” पैरामेडिकल छात्रों को फर्जी डिग्री बांटने वाली महिला चढ़ी पुलिस के हत्थे, 200 Students” को बना चुकी है अपना शिकार; पढ़िए पूरा...

vicious woman" एक ऐसी शातिर महिला जिसने 200 छात्रों को अपना शिकार बनाकर फर्जीवाड़ा कर डाला, बता दें की मामला उत्तर प्रदेश की बस्ती...

Recent Comments

Translate »