माही सकलानी बनी उत्तरी मंडल महिला मोर्चा भाजपा की अध्यक्ष।
लंबे समय से भाजपा में अपनी सक्रिय भूमिका निभाकर निभाने वाली माही सकलानी को भाजपा रुद्रपुर महानगर उत्तरी मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है। जिम्मेदारी मिलने के बाद माही सकलानी ने कहा कि मैं पूर्व की तरह अपनी सक्रिय भागीदारी पार्टी में निभाती रहूंगी और पार्टी को मजबूत करने के लिए जल्दी नगर कार्यकारिणी की टीम का गठन करूँगी। जिसमें सक्रिय सदस्यों को जोड़ा जाएगा।
इसके साथ ही माही सकलानी ने बताया कि भाजपा की योजनाओं को वह जन-जन तक पहुंचाने का काम भी करेंगी।
अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिलने के बाद माही सकलानी ने पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों, जिलाध्यक्ष कमल जिंदल और स्थानीय विधायक का आभार व्यक्त किया।