Monday, October 2, 2023
Home Uttarakhand मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव के अंतर्गत दीनदयाल पार्क में स्वयं सहायता समूहो...

मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव के अंतर्गत दीनदयाल पार्क में स्वयं सहायता समूहो के उत्पादों को किया गया प्रदर्शित

रिपोर्ट: अनुज कुमार शर्मा

 

खटीमा नगर के दीनदयाल पार्क में मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना के अंतर्गत स्थानीय महिलाओं को स्वावलंबी एवं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से स्थानीय स्वयं सहायता समूहो के द्वारा निर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत केंद्र सरकार द्वारा प्रायोजित एवं उत्तराखंड सरकार द्वारा संचालित दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के द्वारा निर्मित वस्तुओं की विक्रय प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी में विभिन्न स्टॉल के माध्यम से स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के द्वारा निर्मित उत्पाद जैसे राखी, मुंज घास से बने विभिन्न हैंडीक्राफ्ट, गाय के गोबर से निर्मित हवन सामग्री, टेडी बेयर खिलौने, कान्हा जी के कपड़े, मडुवा से बने बिस्किट, कुमाऊनी एवं थारू जनजाति के पारंपरिक परिधान एवं पारंपरिक पकवान आदि प्रदर्शनी में बिक्री हेतु रखे गए। इससे पहले खटीमा के विकासखंड सभागार एवं थारू विकास भवन में भी इस प्रदर्शनी का आयोजन किया गया था जिसके संपन्न होने के बाद अब 30 अगस्त तक इस प्रदर्शनी का आयोजन दीनदयाल पार्क में किया जा रहा है। वही इस प्रदर्शनी का निरीक्षण करने पहुंचे जनपद के मुख्य विकास अधिकारी विशाल मिश्रा के द्वारा स्वयं सहायता समूह की बहनो द्वारा उत्पादित वस्तुओं के बारे में जानकारी प्राप्त करी गई साथ ही उनके द्वारा कई स्टालों से खरीदारी कर स्वयं सहायता समूह की बहनों का उत्सवर्धन भी किया गया। वहीं प्रदर्शनी घूमने आने वाले स्थानीय लोग भी जमकर खरीदारी कर रहे हैं। प्रदर्शनी के शुभारंभ के अवसर पर जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा विमल मुंडेला, जिला मंत्री अंजू देवी, सभासद रेनू भंडारी, ओबीसी मोर्चा से जानकी गोस्वामी, अनीता ज्वाला, प्रेमा मेहर, श्वेता मिश्रा, माया जोशी, हेमा जोशी, ममता शर्मा, वंदना गौर, नीता सक्सेना आदि स्वयं सहायता समूह की महिलाएं उपस्थित रही।

RELATED ARTICLES

*क्या आपको पता है Google” की एक Seconds” की कमाई कितनी है?? जानकर रह जाएंगे आप भौचक्के…👉*

आपको पता है की Google" की एक सेकेंड की कमाई कितनी है, चलिए आपको बताते हैं...   रिपोर्ट: साक्षी सक्सेना    आपको मालूम हो की Google दुनिया की...

*Udhamsinghnagar” राधा स्वामी सत्संग ब्यास रुद्रपुर में आयोजित विशाल सत्संग कार्यक्रम में डायवर्सन प्लान, पढ़िए पूरी ख़बर।*

उधमसिंहनगर जिले में थाना रूद्रपुर क्षेत्रार्न्तगत दिनांक 02.10.2023 03.10.2023 एवं 4.10.2023 को किच्छा रोड पर स्थित राधा स्वामी सत्संग ब्यास, केन्द्र में विशाल सत्संग...

*”शिकारी खुद बन गया शिकार”, पति की हत्या करवाना चाहती थी पत्नी, लेकिन पति ने ही उतार दिया मौत के घाट; पढ़िए पूरा मामला👉….*

Uttar Pradesh" से क्राइम की बड़ी ख़बर सामने आ रही है, आपको बता दें की एक पत्नी अपने पति की हत्या करवाना चाहते थे...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

*क्या आपको पता है Google” की एक Seconds” की कमाई कितनी है?? जानकर रह जाएंगे आप भौचक्के…👉*

आपको पता है की Google" की एक सेकेंड की कमाई कितनी है, चलिए आपको बताते हैं...   रिपोर्ट: साक्षी सक्सेना    आपको मालूम हो की Google दुनिया की...

*Udhamsinghnagar” राधा स्वामी सत्संग ब्यास रुद्रपुर में आयोजित विशाल सत्संग कार्यक्रम में डायवर्सन प्लान, पढ़िए पूरी ख़बर।*

उधमसिंहनगर जिले में थाना रूद्रपुर क्षेत्रार्न्तगत दिनांक 02.10.2023 03.10.2023 एवं 4.10.2023 को किच्छा रोड पर स्थित राधा स्वामी सत्संग ब्यास, केन्द्र में विशाल सत्संग...

*”शिकारी खुद बन गया शिकार”, पति की हत्या करवाना चाहती थी पत्नी, लेकिन पति ने ही उतार दिया मौत के घाट; पढ़िए पूरा मामला👉….*

Uttar Pradesh" से क्राइम की बड़ी ख़बर सामने आ रही है, आपको बता दें की एक पत्नी अपने पति की हत्या करवाना चाहते थे...

*गजब” गए थे सफाई अभियान के लिए लेकिन एआरटीओ ने एसआई के साथ शुरू कर दी मारपीट, पढ़िए पूरी ख़बर👉…*

Uttarakhand" आज 2 अक्टूबर के दिन धर्मनगरी हरिद्वार में एआरटीओ कार्यलय में मारपीट का एक वीडियो सामने आया। वीडियो में एआरटीओ एक एसआई के...

Recent Comments

Translate »