सुनील राणा/ ख़बर पड़ताल/ रुद्रपुर
रुद्रपुर- पिछले दो-तीन दिनों से मीडिया में शहर का एक बालक ऐसी सुर्खियां बटोर रहा है कि जो संभवत कई वर्षों तक किसी भी क्षेत्र में कार्य करने के बाद व्यक्ति हासिल नहीं कर पाता, लेकिन कहते हैं कि ईश्वर की जिस पर अनुकंपा होती है वह सदैव शिखर की ओर पहुंचता है। हम बात कर रहे हैं रुद्रपुर मलिक कॉलोनी निवासी 11 वर्षीय बालक इकनूर सिंह की। जो पिछले दिनों कांग्रेस के सबसे बड़े नेता राहुल गांधी से मुलाकात कर देश भर के मीडिया में छा चुका है। उसके रुद्रपुर वापस लौटते ही स्वागत का दौर जारी है। गत दिनों जिला व नगर कांग्रेस कमेटी ने उस बालक का अभिनंदन किया और आज रुद्रपुर व्यापार मंडल के पदाधिकारी व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा के नेतृत्व में उस बालक के घर पहुंचे और उसका सम्मान किया। मलिक कॉलोनी स्थित इकनूर सिंह के आवास पर उनके दादा महेंद्र सिंह और पिता दलजीत सिंह ने व्यापार मंडल के पदाधिकारी का आभार जताया। व्यापारियों ने इकनूर को बुके भेंट कर और माल्यार्पण कर उसका स्वागत किया। व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा ने कहा कि जिस प्रकार पिछले दिनों अमृतसर साहब में कांग्रेस के सांसद और सबसे बड़े नेता राहुल गांधी ने इकनूर सिंह से प्रभावित होकर लगातार 2 दिन उसे अपने साथ रखा और लगातार उनसे बातचीत करते रहे यह अपने आप में अभिभूत करने वाला है ।जिससे प्रतीत होता है कि इस बालक में कितनी प्रतिभा है। उन्होंने कहा कि इकनूर सिंह ने जो उपलब्धि हासिल की है उससे वह लोगों के दिलो व आंखों के नूर बन चुके हैं। उन्होंने बालक की इस उपलब्धि पर उनके सभी परिजनों को शुभकामनाएं प्रेषित की। इस अवसर पर व्यापार मंडल के महामंत्री हरीश अरोड़ा, राजकुमार सीकरी, सुधीर अरोरा, बलविंदर सिंह बल्लू, मनजीत गगनेजा, मुलखराज सुखीजा, शिवेंद्र सेठी, राजू भुसरी, पंकज सुखीजा, पारस अरोड़ा सहित तमाम व्यापारी मौजूद थे।