रोड नही तो वोट नही के नारेबाजी करते हुए लोगों ने किया प्रदर्शन
वेद प्रकाश यादव
ख़बर पड़ताल। ऊधम सिंह नगर की किच्छा विधानसभा क्षेत्र के उत्तरांचल कॉलोनी के लोगों ने रोड के पुनर्निर्माण की मांग को लेकर धरना देतें हुए कहा कि रोड नही तो वोट नही के नारों के साथ उत्तरांचल कॉलोनी की मुख्य सड़क पर जल्द से जल्द बनाने की मांग की। इस दौरान कॉलोनी के लोगों का कहना था कि उत्तरांचल कॉलोनी की मुख्य सड़क का लम्बें समय से पुर्ननिर्माण नही हुआ ने से लोगों को कॉफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।उन्होंने कहा कि चार महीने पर सड़क का टेंडर होने के बाद भी अभी तक कार्य शुरू नहीं किया गया,अगर जल्द ही सड़क का कार्य शुरू नहीं हो तो हम उग्र आंदोलन करने को मजबूर हैं।इस मौके पर जीवन जोशी,विजय थापा, महेश, कमल चंद,भास्कर पांडेय,प्रमोद रावत,भुवन जोशी,लछमण सिंह,जितेंद्र रावत,विक्रम बोरा,राजेन्द्र नेगी,रमेश जोशी,बसन्त सिंह नगरकोटी, बल्ली,हीरा,रमेश सिंह कुटोला, विक्रम फौजी,लछमण फौजी,ललित भौर्याल,किशन मेहरा एवं अन्य लोग मौजूद थे।