फिरोजाबाद/नैनीताल। शैली शरण ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा भर्ती परीक्षा में 52वीं रैंक प्राप्त की है और सिविल जज, जूनियर डिविजन चयनित हुई हैं। शैली शरण के पिता डॉ दयालशरण मूलरूप से ग्राम पचवान, थाना नारखी, जिला फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं तथा वर्तमान में उत्तराखंड पुलिस के अपराध अनुसंधान विभाग, फौरेंसिक में डायरेक्टर हैं। माता ड़ॉ रेनूशरण उत्तराखंड सरकार के स्वास्थ्य एंव परिवार कल्याण मंत्रालय में सदस्य पद पर तैनात हैं। जो विगत 26 सालों से कई संगठनों में सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में कार्यरत है। शैली शरण द्वारा इस परीक्षा में सफलता प्राप्त कर गांव पचवान व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इससे गांव में खुशी का माहौल है। शैली शरण ने भारत के सर्वश्रेष्ठ लॉ कॉलेज नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी बेंगलुरू से एल.एल.एम. की उपाधि प्राप्त की थी। इस दौरान परिजन व हरीश सेतिया उपस्थित है
Nainital: UPPSC परीक्षा में उत्तराखंड की बेटी शैली शरण ने हासिल किया 52वां स्थान, बनी जज; पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने उनके निवास पर पहुंचकर पुष्प और स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित…
RELATED ARTICLES