राजीव चावला, एडिटर ख़बर पड़ताल
रुद्रपुर। शहर की पूर्व पालिका अध्यक्ष मीना शर्मा ने एक कार्यक्रम में दबे शब्दों में अपने विरोधियों पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि जो लोग महिलाओं को कमजोर करने का काम करते हैं व उनका नाम भी रखते हैं, उनको हम चेताना चाहते हैं कि वो हमारा नाम क्या रखेंगे, हमारे ससुर जी ने पूरे रुद्रपुर के लोगों का नामकरण किया है, क्योंकि वह पंडित थे। वहीं चुनाव के दौरान नारी को आगे बढ़ाने, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देते हैं और बाद में वहीं महिलाओं का अपमान भी करते हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा से वह जब भी मिलती हैं तो दोनों एक दूसरे को इज्जत के साथ नमस्कार करते हैं, लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जो महिलाओं का अपमान करते हैं।
आप भी सुनिये वीडियो में क्या बोली पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा:-