Thursday, June 8, 2023
Home Uncategorized नेता प्रीत ग्रोवर ने कांग्रेस का साथ छोड़ थामा भाजपा का दामन

नेता प्रीत ग्रोवर ने कांग्रेस का साथ छोड़ थामा भाजपा का दामन

देहरादून। गदरपुर के वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रीत ग्रोवर ने पार्टी से इस्तीफा देने के बाद भाजपा का दामन थाम लिया है। उन्होंने देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और अन्य भाजपा नेताओं के समक्ष भाजपा की सदस्यता ली।

बता दें कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव प्रीत ग्रोवर पिछले कुछ समय से कांग्रेस में असजह महसूस कर रहे थे। बीते दिवस उन्होंने अपना इस्तीफा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को भेज दिया। प्रीत ग्रोवर उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश मीडियो कोर्डिनेटर उधम सिंह नगर एवं डिजिटल मेम्बर शिप प्रभारी जिला नैनीताल का दायित्व देख रहे थे। इससे पहले वह ग्राम प्रधान, मंडी समिति चेयरमैन, प्रधान संघ अध्यक्ष भी रहे हैं एवं वर्तमान में सामाजिक रूप से उत्तरांचल पंजाबी महासभा, उधम सिंह नगर के जिला महामंत्री है। गदरपुर एवं आस पास के क्षेत्रों में जनता पर उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है। उनके कांग्रेस छोड़ में भाजपा में शामिल होने से कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। प्रीत ग्रोवर ने कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद प्रधान मंत्राी नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की कार्यशैली एवं विकास की नीतियों से प्रभावित होकर देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी महामंत्री संगठन अजय कुमार एवं अन्य वरिष्ठ भाजपा नेताओं की मौजूदगी में भाजपा का दामन थाम लिया। प्रीत ग्रोवर को भाजपा में शामिल कराने में रूद्रपुर के विधायक शिव अरोरा की अहम भूमिका रही है।

भाजपा में शामिल होने पर सीएम धामी के अलावा पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद पाण्डेय, पूर्व सांसद बलराज पासी, विधायक शिव अरोरा समेत तमाम भाजपाईयों ने उनका स्वागत करते हुए शुभकामनाएं दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा में शामिल हुए प्रीत ग्रोवर को पार्टी में पूरा सम्मान मिलेगा। वहीं प्रीत ग्रोवर ने कहा कि भाजपा सरकार में हो रहे विकास कार्यों से प्रभावित होकर उन्होंने भाजपा का दामन थामा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में निश्चित ही उत्तराखण्ड देश का नम्बर वन राज्य बनेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा को प्रदेश में मजबूत बनाने के लिए वह पूरी निष्ठा से काम करेंगे।

RELATED ARTICLES

बड़ी खबर: फिल्म आदिपुरूष के हर शो में थिएटर में होगी भगवान हनुमान के नाम पर एक सीट बुक, पढ़िए पूरी ख़बर

रिपोर्ट: साक्षी सक्सेना      बड़ी खबर आपको बता दें की जल्द ही बॉलीवुड और साउथ फिल्मों के दमदार हीरो प्रभास की मोस्ट अवेटेड फिल्म आदिपुरुष जल्द...

Uttarakhand: यहां खाई में गिरी 41 सवारियों से भरी बस, मासूम सहित दो लोगों की मौत; पढ़िए पूरी ख़बर

उत्तराखंड: प्रदेश सड़क हादसे थमने का नाम ही नहीं ले रहें है बता दें की एक और सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है ...

उधमसिंहनगर पुलिस ने किया भारी मात्रा में अवैध चरस और प्रतिबंधित दवाइयां बरामद, नशे के विरुद्ध पुलिस की बड़ी कार्रवाई..पढ़िए पूरी ख़बर…

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला उधमसिंह नगर द्वारा जनपद ऊधमसिंह नगर में नशे व मादक पदार्थों की रोकथाम तथा अवैध नशे के कारोबार करने...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Uttarakhand: नैनीताल में ट्रैफिक को समस्या नहीं सुलझाई, तो जोशीमठ जैसे होंगे हालात- नैनीताल हाईकोर्ट….

उत्तराखंड: बड़ी खबर आपको बता दें की नैनीताल हाईकोर्ट ने सख्त टिप्पडी की है। नैनीताल हाईकोर्ट ने कहा की नैनीताल में ट्रैफिक को समस्या...

Uttarakhand: केंद्र ने दी राज्य में दो नए शहर बसाने को मंजूरी, आएगी प्रस्तावित स्थानों के निरीक्षण के लिए टीम; पढ़िए पूरी ख़बर

उत्तराखंड से बड़ी खबर आपको बता दें की केंद्र सरकार ने प्रदेश में दो नए शहर बसाने को लेकर अपनी मंजूरी दे दी है।...

Rudrapur: युवकों ने किशोरी के साथ पहले की छेड़छाड़, फिर किया समझौते के बाद स्वजनों पर हमला; जान से मारने की धमकी भी…..

उत्तराखंड: प्रदेश के उधमसिंहनगर जिले में बड़ते अपराधों के बीच एक और मामला सामने आया है बता दें की जिले के रुद्रपुर में एक...

ऊधमसिंह नगर:- यूपी-उत्तराखंड बॉर्डर पर खनन माफिया खेल रहे खेल” सरकार को राजस्व का लगा रहे चुना।

खटीमा। सरकार के द्वारा भले ही अवैध खनन पर पूर्णतया रोक लगाई गई है, लेकिन आज भी कुछ ऐसे क्षेत्र हैं जहां पर चोरी...

Recent Comments

Translate »