Tuesday, December 5, 2023
Home Uttarakhand जानिए क्यों? ऊधम सिंह नगर जिला एवं सत्र न्यायालय मे 21 सितंबर...

जानिए क्यों? ऊधम सिंह नगर जिला एवं सत्र न्यायालय मे 21 सितंबर को असम के मुख्यमंत्री को पेश होने का नोटिस हुआ जारी।

असम के मुख्यमंत्री हिमन्त विश्व शर्मा के नाम उधम सिंह नगर के अपर सत्र न्यायालय के समक्ष पेश होने का नोटिस हुआ जारी….

राजीव चावला/ अनुज शर्मा

असम के मुख्यमंत्री हिमन्त विश्व शर्मा द्वारा कांग्रेसी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी करने के मामले में उधम सिंह नगर जिला एवं सत्र न्यायालय ने डॉ गणेश उपाध्याय द्वारा दाखिल वाद पर सुनवाई करते हुए मुख्यमंत्री हिमन्त विश्व शर्मा को आने वाली 21 सितंबर के दिन न्यायालय के समक्ष पेश होने के लिए नोटिस जारी किया है। असम के मुख्यमंत्री हिमन्त विश्व शर्मा द्वारा वर्ष 2022 में उत्तराखण्ड विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान किच्छा में हुई एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता डॉ गणेश उपाध्याय के द्वारा जिला एवं सत्र न्यायालय रुद्रपुर जिला ऊधम सिंह नगर में एक वाद दाखिल किया गया था। जिसमें डॉ गणेश उपाध्याय ने अपने ब्यान दर्ज कराते हुए कहा कि उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान असम राज्य के मुख्यमंत्री हिमन्त विश्व शर्मा ने विधानसभा 67 किच्छा नगर में स्थित तहसील कार्यालय के सामने इन्द्रा गांधी मैदान में दिनांक 11 फरवरी 2022 को एक राजनीतिक दल के उम्मीदवार का प्रचार करते हुए दिन में लगभग 1 बजे के आसपास एक सभा को सम्बोधित किया। जिसमें मुख्यमंत्री हिमन्त विश्व शर्मा द्वारा अपने सम्बोधन में कांग्रेसी नेता व तत्कालीन सांसद राहुल गांधी का नाम लेकर पूर्ण विद्वेष भावना से ग्रसित होकर “आप कौन से पिता के बेटे है, हमने प्रूफ मांगा क्या” उद्बोधन किया गया था। हिमन्त विश्व शर्मा के सम्बोधन में प्रत्यक्ष रूप से राहुल गांधी की माता एवं सांसद सोनिया गांधी के चरित्र के प्रति लांछन लगाने वाला उद्बोधन सार्वजनिक रूप से किया गया जिसके माध्यम से कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी का चरित्र हनन किया गया है। यह निश्चित रूप से सूचना एवं प्राद्योगिकी कानून के प्राविधानों का दुरूपयोग भी है। इस बयान से समाज के सभ्य लोगों की भावनाएं आहत हुई है। उन्होंने माननीय न्यायालय से असम के मुख्यमंत्री हिमन्त विश्व शर्मा के खिलाफ दाखिल वाद में मुकदमा दर्ज कर न्याय प्रदान करने की मांग की गई। इस मामले पर सुनवाई करते हुए तृतीय अपर सत्र न्यायाधीश उधम सिंह नगर श्रीमती मीना देउपा ने सम्मन जारी कर मुख्यमंत्री हिमन्त विश्व शर्मा को आगामी 21सितंबर 2023 को न्यायालय के समक्ष हाजिर होने का नोटिस भेजा है।

RELATED ARTICLES

*Big news” कभी जिस पर थी Bharat की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की सुरक्षा की जिम्मेदारी, अब वो संभालेंगे पूरा मिजोरम; जानिए कौन है...

जो कभी थे भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के सुरक्षा प्रमुख, आज होंगे मिजोरम राज्य के मुख्यमंत्री, जी हां हम बात कर रहे...

*India-Pakistan” BJP की प्रचंड जीत से गदगद पाकिस्तान के दानिश कनेरिया, पूछा- पनौती कौन?, पढ़िए कौन हैं खुलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का समर्थन करने...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विश्व का सबसे लोकप्रिय नेताओं की गिनती में गिना जाता है, कई फैंस भी है उनके विदेशों में जो उनसे...

*Big news” बीएड अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र जारी करने पर उत्तराखंड HighCourt ने लगाई रोक, जानिए एक Click में कारण और पूरा मामला👉…*

Uttarakhand" से बड़ी खबर आपको बता दें की नियम विरुद्ध सीटीईटी और यूटीईटी प्रमाणपत्र प्राप्त करने वाले बीएड अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र जारी करने...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

*Shocking” पढ़िए इस महिला के बारे में जिसने 50 साल से नहीं खाया खाना, सिर्फ पानी और सॉफ्ट ड्रिंक पर है जिंदा; खाने की...

क्या आप बिना खाने के एक दिन, दो दिन, सप्ताह, महीने, साल तक रह सकते हैं, नहीं ना, पर आज हम आपको एक ऐसी...

Recent Comments

Translate »