खटीमा राइस मिलर्स एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन हो गया है। जिसमें सभी सदस्यों के द्वारा सर्वसम्मति से ईश्वर बंसल को संगठन के अध्यक्ष पद के लिए चुना गया है। इसी के साथ संजय अग्रवाल को महामंत्री पद के लिए एवं रिदीम अग्रवाल को कोषाध्यक्ष के रूप में चुना गया है। इस मौके पर राइस मिलर्स संगठन के नवनियुक्त अध्यक्ष ईश्वर बंसल ने नई कार्यकारिणी को संबोधित करते हुए कहा कि नई कार्यकारिणी के गठन से राइस मिल उद्योग को नई दिशा और गति प्राप्त हो सकेगी। राइस मिलर्स के हितों के लिए संगठन स्थानीय राइस मिल स्वामियों की समस्याओं को प्रदेश कार्यकारिणी के माध्यम से सरकार तक पहुंचाने एवं उनकी समस्याओं का निराकरण करने का काम करेगा। स्थानीय कार्यकारिणी प्रदेश स्तरीय कार्यकारिणी के साथ मिलकर राइस मिलर्स के हितों के लिए कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करेगी। इस मौके पर राइस मिलर्स एसोसिएशन के महामंत्री राजेश राणा के साथ सुनील बत्रा, हरप्रीत सिंह महल, योगेश गर्ग, राजेंद्र अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, दीपक बत्रा, ललित मित्तल, रोहित अरोड़ा, अमित अग्रवाल, पप्पू अग्रवाल, गोपाल अग्रवाल आदि सदस्य उपस्थित रहे।
*खटीमा राइस मिलर्स एसोसिएशन का हुआ गठन सर्वसम्मति से ईश्वर बंसल बने अध्यक्ष*
RELATED ARTICLES