Wednesday, December 6, 2023
Home India Update Janmashtami Special: क्या आपको पता है..हिमाचल का यह राज परिवार है भगवान...

Janmashtami Special: क्या आपको पता है..हिमाचल का यह राज परिवार है भगवान श्री कृष्ण की 123वीं पीढ़ी, राजनीति में भी है इनकी मजबूत पकड़; पढ़िए पूरी ख़बर

एक तरफ जहां पूरे देशभर में भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव पर मनाए जाने वाली जन्माष्टमी की धूम है। पूरा देश भगवान श्री कृष्ण के रंग में सराबोर है। अगर हम इसी बीच हम आपको भगवान श्री कृष्ण के वंशजों के बारे में बताने जा रहे हैं। भगवान श्री कृष्ण के यह वंशज उत्तर प्रदेश में नहीं, बल्कि हिमाचल प्रदेश में हैं। खूबसूरत पहाड़ों में भगवान श्री कृष्ण के वंशज रहते हैं। खास बात तो यह है की हिमाचल प्रदेश की राजनीति में भी इस परिवार का वर्चस्व है। हम बात कर रहे हैं हिमाचल प्रदेश के छह बार मुख्यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह के परिवार की।

 

भगवान श्री कृष्ण के वंशज

 

वीरभद्र सिंह भगवान श्री कृष्ण की 122वीं पीढ़ी के सदस्य हैं. उनके बेटे विक्रमादित्य सिंह भगवान श्री कृष्ण की 123वीं पीढ़ी के सदस्य होने के साथ प्रदेश सरकार में लोक निर्माण मंत्री भी हैं. बुशहर के पदम पैलेस में रखी गई वंशावली इस बात की तस्दीक करती है. खास बात है कि पिता वीरभद्र सिंह के बाद बेटे विक्रमादित्य सिंह का जलवा भी हिमाचल प्रदेश की राजनीति में जोरों पर है. कहा जाता है कि भगवान श्री कृष्ण के सुपुत्र प्रद्युम्न ने सोनितपुर पर राज किया

 

 

सोनितपुर बन गया सराहन

 

बाद में यही सोनितपुर सराहन हो गया और सराहन की बुशहर रियासत के सदस्य हैं वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह. 8 जुलाई 2021 को लंबी बीमारी के बाद वीरभद्र सिंह का निधन हो गया था. भगवान श्री कृष्ण की 121वीं पीढ़ी के सदस्य पदम सिंह की नौवीं पत्नी शांति देवी के बेटे हुए वीरभद्र सिंह वीरभद्र सिंह ने शिमला के बिशप कॉटन स्कूल से पढ़ाई की और फिर दिल्ली के सेंट स्टीफन कॉलेज में बीए ऑनर्स की पढ़ाई की. वे हिस्ट्री की प्रोफेसर बनना चाहते थे, लेकिन बाद में उन्होंने राजनीति की रहा पकड़ ली.

 

 

वीरभद्र सिंह का सियासी सफर

 

वीरभद्र सिंह ने साल 1962 में पहली बार महासू लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की. वीरभद्र सिंह पांच बार लोकसभा सांसद और नौ बार विधायक रहे. साल 1962 में पहली बार लोकसभा चुनाव जीतने वाले वीरभद्र सिंह ने 1967, 1971, 1980 और 2009 में भी सांसद बने. इस दौरान वे पहले केंद्र की इंदिरा गांधी और फिर मनमोहन सिंह की सरकार में मंत्री भी रहे. वे हिमाचल की महासू और मंडी लोकसभा सीट से सांसद रहे हैं.

 

 

साल 1983 में पहली बार बने मुख्यमंत्री

 

साल 1983 में पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने उन्हें सीधे हिमाचल के मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी सौंपी थी. इसके बाद उन्होंने साल 1983 में हुए उपचुनाव में जीत दर्ज की. इसके बाद 1985, 1990, 1993, 1998, 2003, 2007, 2012 और 2017 में भी विधायक बने. रोहड़ू, जुब्बल, शिमला ग्रामीण और अर्की विधानसभा सीटों से वे विधायक चुने गए. वीरभद्र सिंह ने हिमाचल कांग्रेस के अध्यक्ष और विधानसभा में नेता विपक्ष की जिम्मेदारी भी संभाली. अब वीरभद्र सिंह की धर्मपत्नी प्रतिभा सिंह मंडी संसदीय क्षेत्र से सांसद होने के साथ हिमाचल कांग्रेस के अध्यक्ष हैं और बेटे विक्रमादित्य सिंह दूसरी बार चुनाव जीतने के बाद सरकार में लोक निर्माण मंत्री।

 

 

 

 

 

 

रिपोर्ट: साक्षी सक्सेना 

RELATED ARTICLES

Khatima” सर्राफा व्यापारी की गोली मारकर की गई हत्या मामले का पुलिस ने 8 घंटे में किया खुलासा, बीते मंगलवार नकाबपोश बदमाशों ने की...

Report- अनुज कुमार शर्मा खटीमा विकासखंड के दयूरी ग्राम में बीते दिन मंगलवार देर शाम को आराधना ज्वेलर्स के स्वामी नानकमत्ता निवासी रमेश रस्तोगी के...

*पढ़िए मजदूर ईश्वर साहू की कहानी… जिन्होंने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में 7 बार के विधायक को हराया, हिंसा में गई थी बेटे की जान;...

पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव बहुत ही ज्यादा ऐतिहासिक और दिलचस्प रहे, अगर बात छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव की करें तो पहले कांग्रेस की...

*”कराची टू कोलकाता”, पहली नजर में हुआ प्यार, फिर 5 साल का इंतजार और अब सीमा हैदर के बाद भारत पहुंची पाकिस्तानी लड़की; बनेगी...

भारत देश की बहु बनी सीमा हैदर जो अपने पति को छोड़ अपने बच्चों संग भारत पहुंची थी, उनकी शादी सचिन मीणा से हुई...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

*पढ़िए कैसे बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर आचार्य धीरेंद्र शास्त्री ने बढ़ाई Google, YouTube, Facebook और Twitter की मुश्किलें, क्या है पूरा मामला👉…*

इन दिनों विश्व प्रसिद्ध बाबा बागेश्वर यानी पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने गूगल, यूट्यूब, फेसबुक, ट्विटर और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म की मुश्किलें बढ़ा दी...

Khatima” सर्राफा व्यापारी की गोली मारकर की गई हत्या मामले का पुलिस ने 8 घंटे में किया खुलासा, बीते मंगलवार नकाबपोश बदमाशों ने की...

Report- अनुज कुमार शर्मा खटीमा विकासखंड के दयूरी ग्राम में बीते दिन मंगलवार देर शाम को आराधना ज्वेलर्स के स्वामी नानकमत्ता निवासी रमेश रस्तोगी के...

*लाख कोशिशों के बाद रुद्रपुर प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल चुनाव स्थगित” अब फिर से होगी चुनाव की तैयारी: सुरमुख सिंह विर्क*

रूद्रपुर व्यापार मण्डल के चुनाव कुछ समय के लिए टले.. रूद्रपुर। व्यापार मण्डल रूद्रपुर इकाई के चुनाव कुछ समय के लिए स्थगित कर दिये गये...

*पढ़िए मजदूर ईश्वर साहू की कहानी… जिन्होंने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में 7 बार के विधायक को हराया, हिंसा में गई थी बेटे की जान;...

पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव बहुत ही ज्यादा ऐतिहासिक और दिलचस्प रहे, अगर बात छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव की करें तो पहले कांग्रेस की...

Recent Comments

Translate »