ये कैसा प्यार जहां किसी को बेरहमी से हत्या कर दी गई, आपको बता दें की मामला दिल्ली जा है जहां एक विदेशी गर्ल फ्रेंड को भारत बुलाया और फिर उसकी हत्या कर दी…👇
रिपोर्ट: साक्षी सक्सेना
दिल्ली के तिलकनगर में शुक्रवार को एक विदेशी महिला की लाश मिलने से हड़कंप मच गया था, पुलिस को जब इस मामले की जानकारी मिली तो उन्होंने लाश को बरामद कर जांच शुरू कर दी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में आरोपी ने बड़ा खुलासा किया है जिसमें उसने बताया है कि कैसे उसने महिला को स्विट्जरलैंड से भारत बुलाया और उसकी हत्या की साजिश रची।
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार सुबह तिलक नगर में एमसीडी स्कूल के बाद एक विदेशी महिला का शव मिला था, महिला के हाथ-पैर चेन से बांधे गए थे और उनमें लॉक लगाया गया था। इस हालत में जिसने भी महिला का शव देखा वह सहम गया, इलाके में सनसनी फैल कर गई. पुलिस ने महिला के शव को बरामद किया, आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए तो एक आरोपी की पहचान हुई।
सीसीटीवी फुटेज से आरोपी गुरप्रीत की पहचान की गई जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, पुलिस फिलहाल गुरप्रीत से पूछताछ कर रही है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक महिला स्विट्जरलैंड की नागरिक है जो कि वहीं रहती थी, गिरफ्तार आरोपी कई बार महिला से मिलने जाता था। इसी बीच आरोपी को शक हुआ कि उसका शायद किसी और से अफेयर है, इस शक के चलते ही उसने महिला की हत्या करने का प्लान बनाया। आरोपी गुरप्रीत ने भारत घुमाने के बहाने से महिला को बुलाया और उसे एक कमरे में ले जाकर हत्या कर दी।
पुलिस ने बताया कि महिला 11 अक्टूबर को ही स्विट्जरलैंड से आई थी और इसके बाद 16 अक्टूबर को उसकी हत्या कर दी, बता दें कि आरोपी गुरप्रीत ने एक महिला के नाम पर एक पुरानी गाड़ी खरीदी थी। गुरप्रीत ने होटल में एक कॉल गर्ल को बुलाया था,।इसके बाद होटल कर्मचारी की मदद से उसका आईडी पासवर्ड निकलवा लिया था। इसी आईडी पासवर्ड के जरिए गुरप्रीत ने कार खरीदी थी और इसी कार से महिला की लाश को इलाके में फेंककर चला गया था, फिलहाल पुलिस आरोपी गुरप्रीत से पूछताछ कर रही है।