देहरादून। कॉमनवैल्थ स्कॉलरशिप कमीशन, यूनाइटेड किंगडम (यूके) द्वारा वर्ष 2021-22 के लिए भारत से अखिल भारतीय सेवा के उत्तराखण्ड कैडर के अधिकारी सविन बंसल ने अपना लोहा मनवाया है। IAS सविन बंसल का यूके स्कॉलरशिप के लिए चयन हुआ है। इस स्कॉलरशिप के लिए भारत से कई अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों के द्वारा आवेदन किया गया था। निर्णायको ने भारत के मात्र एक अखिल भारतीय सेवा के अधिकारी का चयन किया गया। बताते चलें IAS सविन बंसल अल्मोड़ा और नैनीताल जिले के डीएम भी रहे हैं। उनके कार्यकाल में किये गए कार्यों को लोग आज भी याद करते हैं।बताते चलें कि कॉमनवेल्थ स्कॉलरशिप कमीशन जो यूनाइटेड किंगडम (यूके) का शासकीय आयोग है। जो ब्रिटेन और अन्य कॉमनवेल्थ देशों के नागरिकों को ब्रिटेन के विभिन्न विश्वविद्यालयों में पोस्ट ग्रेजुएशन (पीजी) के लिए स्कॉलरशिप प्रदान करती है। स्कॉलरशिप के लिए 100 से अधिक देशों से आवेदन पत्र प्राप्त होते हैं। जिनमें न्यायालय द्वारा योग्यता के आधार पर स्कॉलरशिप का चयन किया गया। इस स्कॉलरशिप के तहत एक वर्ष के लिए आवास, भोजन, परिवहन इत्यादि निःशुल्क होने के साथ 40,788 पाउण्ड की स्कॉलरशिप दी गयी है, जो भारतीय करंसी में करीब 44 लाख रुपये है। साथ ही परिवार को निःशुल्क आवास की भी व्यवस्था की गयी है। IAS सविन बंसल को कॉमनवेल्थ स्कॉलरशिप कमीशन से स्कॉलरशिप प्राप्त होने पर अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों ने IAS बंसल को शुभकामनाएँ दी हैं। आईएएस सविन बंसल ने बताया कि वह स्कॉलरशिप के लिए वह 1 साल से तैयारी कर रहे थे, जिसके चलते उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है।
IAS सविन बंसल ने यूनाइटेड किंगडम (लंदन) में मनवाया लोहा, भारतवर्ष में नाम किया रोशन, मिला यह शानदार उपहार
RELATED ARTICLES