उत्तराखंड: राज्य के उधमसिंहनगर के रुद्रपुर के मेट्रोपॉलिस कॉलोनी में होली के पत्नी 45 वर्षीय माधुरी सिंह के छठी मंजिल से कूदकर आत्महत्या करने के मामले में अब नया मोड़ आ गया है। बता दें की इस मामले में पुलिस ने मृतका के भाई की तहरीर के आधार पर उसके पति और बेटे के विरुद्ध आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर लिया है। साथ ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
आपको बता दें की पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया की बीते आठ मार्च को होली के दिन रुद्रपुर के मेट्रोपोलिस सिटी निवासी माधुरी सिंह ने छठी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। इस दौरान मृतका के हाथ में पेन से लिखा सुसाइड नोट भी मिला था। जिसमें उसने मौत के लिए पति और अन्य ससुरालियों को जिम्मेदार ठहराया था।
आपको बता दें की मृतका के भाई मोहल्ला संचरही थाना नवाबगंज गोंडा उत्तर प्रदेश निवासी चट्टान सिंह ने बहन माधुरी सिंह के पति और बेटे पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए तहरीर सौंपी है। जिसमें उसने कहा है कि उसकी बड़ी बहन माधुरी सिंह पत्नी शैलेंद्र कुमार सिंह मेट्रोपोलिस सिटी पंतनगर में रहती थी। उसने कई बार उससे कहा था कि शैलेंद्र कुमार सिंह उसकी पिटाई कर मानसिक तनाव देता है। जिससे वह परेशान हो चुकी है। यही नहीं उसे आत्महत्या करने को विवश करते है।
बता दें की आगे उन्होंने बताया की आठ मार्च को उसके भांजे का फोन आया कि मम्मी मर गई है। चट्टान सिंह के मुताबिक जब उसने पूछताछ की तो वह सही से जानकारी नहीं दे पाया। आरोप लगाया कि उसके बहनोई शैलेंद्र कुमार सिंह और भांजे ने होली के दिन उसकी पिटाई की, जिससे उसने मजबूर होकर छत से कूद कर आत्महत्या की।
वहीं आपको बता दें की थानाध्यक्ष पंतनगर राजेंद्र सिंह डांगी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मृतका के पति और बेटे पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है, इसके बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्ट- साक्षी सक्सेना