उत्तराखंड का पड़ोसी और पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से स्थिति काफी गंभीर बनी हुई है। राजधानी शिमला के शिव मंदिर में सोमवार को हुए हादसे ने सभी को हिला कर रख दिया है। शिमला के मंदिर में आई आफत में अभी भी 30 से ज्यादा लोग दबे बताए जा रहे हैं। कई लोगों की मौत हो गई है। राज्य के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने घटनास्थल पर जाकर हालात का जायजा लिया है। इसके अलावा राज्य के राज्यपाल भी वहां गए थे। शिमला के शिव मंदिर में भूस्खलन की वजह से पहाड़ टूटने की घटना हुई और फिर कई लोग मलबे में दब गए। इधर मंडी में भी व्यास नदी उफान पर है और यहां भी बाढ़ का खतरा बरकरार है। इधर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू से बात कर हर संभव मदद का भरोसा दिया है।
प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर देश के दो राज्य उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है। तेज बारिश ने दोनों राज्यों के कई जिलों में भीषण तबाही मचाई है। बाढ़ और भूस्खलन की वजह से हिमाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटों में 29 लोगों की जान चली गई।
सोमवार की सुबह शिमला के समरहिल के समरहिल इलाके में मौजूद एक शिव मंदिर पर पहाड़ टूटकर गिर गया, जिसकी वजह से 30 से ज्यादा लोग मंदिर में फंस गए। अब तक 9 लोगों के शवों को मंदिर से बाहर निकाला जा चुका है।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू से बातचीत की। उन्होंने राज्य में भारी बारिश की वजह से हुई तबाही के सिलसिले में बातचीत की। उन्होंने राज्य में बादल फटने और भूस्खलन से हुए नुकसान की जानकारी ली है। इसके अलावा, भाजपा अध्यक्ष ने हिमाचल प्रदेश को हर तरह से पूरा सहयोग देने का वादा किया।
रिपोर्ट: साक्षी सक्सेना