Friday, September 22, 2023
Home Uttarakhand यहां प्रधान सहित 3 लोगों ने किया मानसिक रूप से कमजोर युवती...

यहां प्रधान सहित 3 लोगों ने किया मानसिक रूप से कमजोर युवती के साथ दुष्कर्म, पिता का आरोप- 1 हफ्ते से ज्यादा का हो गया समय लेकिन अभी तक नहीं हुई कार्रवाई….

उत्तराखंड में दुष्कर्म के मामले आए दिन देखने को मिल रहे हैं एक और मामला रुद्रप्रयाग से सामने आया है। बता दें की जिले के एक गांव में मानसिक रूप से कमजोर युवती से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़ित के पिता ने ग्राम प्रधान सहित तीन लोगों के खिलाफ राजस्व पुलिस को तहरीर दी है। राजस्व विभाग ने मामला रेगुलर पुलिस को स्थानांतरित कर दिया है।

 

बताया जा रहा है कि 23 अगस्त को युवती गाय चराने के लिए जंगल गई हुई थी। वहां ग्राम प्रधान के साथ एक स्थानीय और एक नेपाली व्यक्ति ने उससे दुष्कर्म किया। युवती ने घर पहुंचकर अपनी मां को घटना की जानकारी दी। 25 अगस्त को पीड़िता के पिता ने राजस्व उप निरीक्षक चौकी में ग्राम प्रधान सहित तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी।

राजस्व उप निरीक्षक नरेंद्र रावत ने बताया कि डीएम के आदेश पर केस को रेगुलर पुलिस को स्थानांतरित कर दिया है। वहीं, पीड़िता के पिता का कहना है कि घटना को एक सप्ताह से अधिक समय हो गया है, लेकिन अभी तक आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। 

 

पुलिस उपाधीक्षक प्रबोध कुमार घिल्डियाल ने बताया कि आईपीसी की धारा 376 में एक मामला उन्हें शुक्रवार को मिला है। तहरीर में ग्राम प्रधान को भी नामजद किया गया है। पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी गई है। राजस्व उप निरीक्षक से जानकारी ली जा रही है। दोषियों पर कार्रवाई होगी।

 

 

 

 

 

 

रिपोर्ट: साक्षी सक्सेना 

RELATED ARTICLES

Bharat और Canada के तनाव के बीच परेशान छात्रों के परिवारवालों को Bharat सरकार ने दी ये good news👉….

Bharat और Canada के तनाव बीच बड़ी अपडेट आपको बता दें की भारत और कनाडा के बीच चल रही तनातनी को लेकर कनाडा में...

नैनीताल मे प्रदेश की सबसे बड़ी स्मैक की खेप बरामद” कप्तान प्रहलाद मीणा ने नशे के तस्करों के ख़िलाफ़ कसा शिकंजा” नैनीताल जिले को...

Uttarakhand" Cm पुष्कर सिंह धामी के "ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025" के सपनों को साकार करने हेतु DGP उत्तराखंड अशोक कुमार के निर्देशन में...

Real Hero” पटना स्टेशन पर इस कुली को क्यों मिले हैं दो-दो Bodyguard”, वजह जानकर आप भी करते रहेंगे तारीफें…पढ़िए पूरा मामला 👉

अक्सर ऐसे कई हीरो होते हैं जो रियल होते हैं लेकिन उनके बारे में बहुत ही कम लोगों को पता होता है उसी में...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Bharat और Canada के तनाव के बीच परेशान छात्रों के परिवारवालों को Bharat सरकार ने दी ये good news👉….

Bharat और Canada के तनाव बीच बड़ी अपडेट आपको बता दें की भारत और कनाडा के बीच चल रही तनातनी को लेकर कनाडा में...

नैनीताल मे प्रदेश की सबसे बड़ी स्मैक की खेप बरामद” कप्तान प्रहलाद मीणा ने नशे के तस्करों के ख़िलाफ़ कसा शिकंजा” नैनीताल जिले को...

Uttarakhand" Cm पुष्कर सिंह धामी के "ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025" के सपनों को साकार करने हेतु DGP उत्तराखंड अशोक कुमार के निर्देशन में...

Real Hero” पटना स्टेशन पर इस कुली को क्यों मिले हैं दो-दो Bodyguard”, वजह जानकर आप भी करते रहेंगे तारीफें…पढ़िए पूरा मामला 👉

अक्सर ऐसे कई हीरो होते हैं जो रियल होते हैं लेकिन उनके बारे में बहुत ही कम लोगों को पता होता है उसी में...

Shocking news” यहां School” में 14 छात्राओं के हाथ में ब्लेड से कट के एक जैसे मिले निशान; पूछने पर मिले ये हैरतअंगेज जवाब….👉👉

एक school" में छात्राओं का के हाथ पर कटे हुए निशान जिसने भी देखे उसके होश उड़ गए, बता दें की ये कर्नाटक के...

Recent Comments

Translate »