उत्तराखंड: प्रदेश के नैनीताल जिले के कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र में बिना अनुमति बन रही एथेनॉल फैक्ट्री के निर्माण पर रोक लगाने के लिए क्षेत्रीय विधायक बंशीधर भगत के नेतृत्व में स्थानीय लोग उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिले। लोगो ने सीएम धामी को ज्ञापन सौपते हुए कालाढूंगी क्षेत्र के चकलुवा रामपुर ग्रामसभा के सुरपुर गांव में बिना अनुमति बनाई जा रही एथेनॉल फैक्ट्री के निर्माण पर रोक लगाने की मांग की।
इस दौरान केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट, पूर्व महामंत्री सुरेश भट्ट, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, मंडल अध्यक्ष विक्रम जंतवाल, प्रदेश प्रवेश विकास भगत, पूर्व मंडल अध्यक्ष महेंद्र दिगारी, मोहन खोलिया, कुंदन जंतवाल, गुड्डू चौहान, हर्षित अटवाल, दीपक जलाल, रक्षित वालिया, पंकज कंबोज, जगतार सिंह उपस्थित रहे।
रिपोर्ट: साक्षी सक्सेना