Wednesday, December 6, 2023
Home India Update *Govardhan Puja" पढ़िए कब है गोवर्धन पूजा आज या कल??, शुभ मुहूर्त...

*Govardhan Puja” पढ़िए कब है गोवर्धन पूजा आज या कल??, शुभ मुहूर्त और पूजा का सही विधान?; एक Click में👉…*

कार्तिक मास में हर साल शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को गोवर्धन पूजा मनाई जाती है. दिवाली के ठीक एक दिन बाद यह पर्व मनाया जाता है और इसके अगले दिन ही भाई दूज मनाया जाता है. गोवर्धन पूजा के दिन गोवर्धन भगवान की पूजा की जाती है और गिरिराज जी के साथ ही भगवान श्री कृष्ण की पूजा करने का विधान है. भारत के कई राज्यों में गोवर्धन पूजा को अन्नकूट भी कहा जाता है….

 

रिपोर्ट: साक्षी सक्सेना 

हिंदू धर्म में गोवर्धन पूजा का बहुत महत्व होता है. इस दिन की गई पूजा भगवान श्री कृष्ण को समर्पित होती है. गोवर्धन पूजा के दिन गोवर्ध परिक्रमा करने की मान्यता है. इस दिन गोवर्धन भगवान को 56 भोग लगाने की भी परंपरा है. इस दिन गोवर्धन पर्वत, श्री कृष्ण के अलावा गौ माता की भी पूजा की जाती है. ऐसा करने से श्री कृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

कब है गोवर्धन पूजा?

इस साल गोवर्धन पूजा को लेकर बड़ी असमंजस की स्थिति बनी हुई है कि गोवर्धन पूजा आखिर 13 नवंबर को है या 14 नवंबर को. शुभ मुहूर्त अलग अलग दिन पर पड़ने के कारण यह कन्फ्यूजन बन रही है. इस बार गोवर्धन पूजा 13 और 14 नवंबर दोनों दिन मनाई जाएगी।

 

गोवर्धन पूजा शुभ मुहूर्त

गोवर्धन पूजा की तिथि आज 13 नवंबर की दोपहर 2:56 पर शुरू होकर कल यानी 14 नवंबर 2:36 तक रहेगी. उदया तिति के अनुसार, गोवर्धन पूजा 14 नवंबर को मनाई जाएगी. कुछ जगहों पर 14 नवंबर को भई दूज मनाया जाएगा इसलिए आप 13 नवंबर के शुभ मुहूर्त में पूजा कर सकते हैं. आप गोवर्धन पूजा 14 नवंबर की सुबह में भी कर सकते हैं. 14 नवंबर 2 बजे के बाद भाई दूज की तिथि शुरू जाएगी. इस प्रकार आप एक ही दिन में दो पर्व मना सकते हैं।

गोवर्धन पूजा सुबह के समय ही की जाती है इसलिए 14 नवंबर पर गोवर्धन पूजा करने का शुभ मुहूर्त सुबह 6:43 से प्रारंभ होकर 8:52 तक रहेगा. इन 2 घंटों के दौरान आप पूजा पाठ कर सकते हैं. इस दिन गाय के गोबर से गोवर्धन पर्वत बनाकर पूजा की जाती है।

 

गोवर्धन पूजा विधि

गोवर्धन पूजा शुरू करने के लिए सबसे पहले आपको गोबर से एक पर्वत बनाएं।

भगवान गिरिराज की आकृति बनाने के अलावा उसमें पशुों की आकृति भी बनाएं।

गोवर्धन पर्वत बनाने के बाद उसके पास तेल का दीप जलाकर रखें।

फिर फूल, हल्दी, चावल, चंदन, केसर और कुमकुम अर्पित करें।

गोवर्धन पूजा में अन्नकूट की मिठाई का भोग लगाया जाता है और फिर उसे प्रसाद के तौर पर बांटा जाता है।

खील, बताशे आदि चढ़ाने के बाद भगवान गिरिराज के आगे हाथ जोड़कर प्रार्थना करें और पूजा की कथा भी पढ़ें।

ये सब चीजें अर्पित करने के बाद गोवर्धन पर्व की सात बार परिक्रमा करें. ऐसा करने पर भगवान कृष्ण प्रसन्न होते हैं।

गोवर्धन पूजा का महत्व

धार्मिक मान्यता है कि इस दिन जो भी भक्त भगवान गिरिराज की पूजा करता है तो उसके घर में सुख समृद्धि बनी रहती है और गोवर्धन देवता का आशीर्वाद उसपर और उसके पशुओं पर बना रहता है. माना जाता है कि इस दिन गोवर्धन भगवान की पूजा करने से जीवन में आ रहे दुख- दर्द दूर हो जाते हैं. साथ ही यह भी कहा जाता है कि गिरिराज जी के अलावा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है जिससे घर में खुशहाली और उन्नति बनी रहती है. गोवर्धन की पूजा से आर्थिक समस्याएं और तंगी दूर होती हैं. धन धान्य और सौभाग्य की प्रप्ति होती है।

RELATED ARTICLES

Khatima” सर्राफा व्यापारी की गोली मारकर की गई हत्या मामले का पुलिस ने 8 घंटे में किया खुलासा, बीते मंगलवार नकाबपोश बदमाशों ने की...

Report- अनुज कुमार शर्मा खटीमा विकासखंड के दयूरी ग्राम में बीते दिन मंगलवार देर शाम को आराधना ज्वेलर्स के स्वामी नानकमत्ता निवासी रमेश रस्तोगी के...

*पढ़िए मजदूर ईश्वर साहू की कहानी… जिन्होंने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में 7 बार के विधायक को हराया, हिंसा में गई थी बेटे की जान;...

पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव बहुत ही ज्यादा ऐतिहासिक और दिलचस्प रहे, अगर बात छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव की करें तो पहले कांग्रेस की...

*”कराची टू कोलकाता”, पहली नजर में हुआ प्यार, फिर 5 साल का इंतजार और अब सीमा हैदर के बाद भारत पहुंची पाकिस्तानी लड़की; बनेगी...

भारत देश की बहु बनी सीमा हैदर जो अपने पति को छोड़ अपने बच्चों संग भारत पहुंची थी, उनकी शादी सचिन मीणा से हुई...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Khatima” सर्राफा व्यापारी की गोली मारकर की गई हत्या मामले का पुलिस ने 8 घंटे में किया खुलासा, बीते मंगलवार नकाबपोश बदमाशों ने की...

Report- अनुज कुमार शर्मा खटीमा विकासखंड के दयूरी ग्राम में बीते दिन मंगलवार देर शाम को आराधना ज्वेलर्स के स्वामी नानकमत्ता निवासी रमेश रस्तोगी के...

*लाख कोशिशों के बाद रुद्रपुर प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल चुनाव स्थगित” अब फिर से होगी चुनाव की तैयारी: सुरमुख सिंह विर्क*

रूद्रपुर व्यापार मण्डल के चुनाव कुछ समय के लिए टले.. रूद्रपुर। व्यापार मण्डल रूद्रपुर इकाई के चुनाव कुछ समय के लिए स्थगित कर दिये गये...

*पढ़िए मजदूर ईश्वर साहू की कहानी… जिन्होंने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में 7 बार के विधायक को हराया, हिंसा में गई थी बेटे की जान;...

पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव बहुत ही ज्यादा ऐतिहासिक और दिलचस्प रहे, अगर बात छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव की करें तो पहले कांग्रेस की...

*”कराची टू कोलकाता”, पहली नजर में हुआ प्यार, फिर 5 साल का इंतजार और अब सीमा हैदर के बाद भारत पहुंची पाकिस्तानी लड़की; बनेगी...

भारत देश की बहु बनी सीमा हैदर जो अपने पति को छोड़ अपने बच्चों संग भारत पहुंची थी, उनकी शादी सचिन मीणा से हुई...

Recent Comments

Translate »