Wednesday, December 6, 2023
Home India Update Chandrayaan" 3 के नाम पर यहां धोखाधड़ी, बोले- "सरकार का बहुत पैसा...

Chandrayaan” 3 के नाम पर यहां धोखाधड़ी, बोले- “सरकार का बहुत पैसा खर्च हुआ है, इसलिए कम लें राशन”…पढ़िए पूरी ख़बर

अक्सर धोखाधड़ी के मामले में किसी बड़े अधिकारी, सरकार नाम लिया जाता है लेकिन एक ऐसा मामला देखने को मिला जहां चंद्रयान 3 के नाम पर धोखाधड़ी कर डाली, आपको बता दें की झारखंड के चतरा जिल के सिमरिया प्रखंड के डीलरों ने आम जनता के साथ चंद्रयान के नाम पर ऐसी चाल चली की भोली जनता डीलरों के झूठ की चपेट में आ गई। चंद्रयान 3 मिशन को चंद्रमा की सतह पर पहुंचाने के मिशन में खर्च का हवाला देते हुए डीलरों ने लाभान्वितों को धोखा दिया। डीलरों ने लाभान्वितों को मिलने वाले राशन में से पांच से 10 किलो अनाज काट लिया।

 

इस मामले का खुलासा होने के बाद स्थानीय लोगों में काफी गुस्सा है। लाभान्वितों ने बताया कि कई डीलरों ने चंद्रयान 3 के नाम पर उनके साथ धोखाधड़ी की है। डीलरों ने भोली भाली जनता को लूटते हुए उन्हें कहा कि चंद्रयान मिशन में सरकार का काफी खर्चा हुआ है। ऐसे में अनाज में कुछ कटौती की जा रही है।

 

इस संबंध में तीन सितंबर को सुदूरवर्ती गांव हांहे, लुपुंगा, गोटिया आदि गांव के लाभान्वितों ने एसडीओ सुधीर कुमार दास को शिकायत की है। शिकायतकर्ताओं ने बताया कि सभी कार्डों से उन्हें सिर्फ पांच किलो अनाज ही मिला है। आम जनता ने डीलरों द्वारा की गई इस धोखाधड़ी के खिलाफ शिकायत की है और मामले में डीलर के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की है।

 

पंचायत प्रतिनिधि का भी आया बयान

 

इस संबंध में पीरी पंचायत के मुखिया उमेश राम ने भी अपना बयान दिया है। उन्होंने कहा कि डीलरों ने पूरे पंचायत में ही अनाज की कटौती की है। डीलरों के इस कृत्य पर लाभान्वितों में काफी रोष है। डीलरों के खिलाफ लोगों ने काफी गुस्सा देखने को मिल रहा है।

 

आंदोलन की चेतावनी जारी

 

इस संबंध में भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष रविंद्र सिंह ने चेतावनी दी है कि वो जल्द ही आंदोलन करेंगे। दरअसल चंद्रयान 3 के नाम पर लाभान्वितों के अनाज में कटौती किए जाने के बाद से ही लोगों में गुस्सा लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि अगर इस मामले में अधिकारी जल्द ही नहीं बोलेंगे तो जनता को इंसाफ दिलाने के लिए सड़कों पर उतरकर आंदोलन किया जाएगा।

 

 

 

 

 

 

रिपोर्ट: साक्षी सक्सेना 

RELATED ARTICLES

Khatima” सर्राफा व्यापारी की गोली मारकर की गई हत्या मामले का पुलिस ने 8 घंटे में किया खुलासा, बीते मंगलवार नकाबपोश बदमाशों ने की...

Report- अनुज कुमार शर्मा खटीमा विकासखंड के दयूरी ग्राम में बीते दिन मंगलवार देर शाम को आराधना ज्वेलर्स के स्वामी नानकमत्ता निवासी रमेश रस्तोगी के...

*पढ़िए मजदूर ईश्वर साहू की कहानी… जिन्होंने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में 7 बार के विधायक को हराया, हिंसा में गई थी बेटे की जान;...

पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव बहुत ही ज्यादा ऐतिहासिक और दिलचस्प रहे, अगर बात छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव की करें तो पहले कांग्रेस की...

*”कराची टू कोलकाता”, पहली नजर में हुआ प्यार, फिर 5 साल का इंतजार और अब सीमा हैदर के बाद भारत पहुंची पाकिस्तानी लड़की; बनेगी...

भारत देश की बहु बनी सीमा हैदर जो अपने पति को छोड़ अपने बच्चों संग भारत पहुंची थी, उनकी शादी सचिन मीणा से हुई...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Khatima” सर्राफा व्यापारी की गोली मारकर की गई हत्या मामले का पुलिस ने 8 घंटे में किया खुलासा, बीते मंगलवार नकाबपोश बदमाशों ने की...

Report- अनुज कुमार शर्मा खटीमा विकासखंड के दयूरी ग्राम में बीते दिन मंगलवार देर शाम को आराधना ज्वेलर्स के स्वामी नानकमत्ता निवासी रमेश रस्तोगी के...

*लाख कोशिशों के बाद रुद्रपुर प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल चुनाव स्थगित” अब फिर से होगी चुनाव की तैयारी: सुरमुख सिंह विर्क*

रूद्रपुर व्यापार मण्डल के चुनाव कुछ समय के लिए टले.. रूद्रपुर। व्यापार मण्डल रूद्रपुर इकाई के चुनाव कुछ समय के लिए स्थगित कर दिये गये...

*पढ़िए मजदूर ईश्वर साहू की कहानी… जिन्होंने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में 7 बार के विधायक को हराया, हिंसा में गई थी बेटे की जान;...

पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव बहुत ही ज्यादा ऐतिहासिक और दिलचस्प रहे, अगर बात छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव की करें तो पहले कांग्रेस की...

*”कराची टू कोलकाता”, पहली नजर में हुआ प्यार, फिर 5 साल का इंतजार और अब सीमा हैदर के बाद भारत पहुंची पाकिस्तानी लड़की; बनेगी...

भारत देश की बहु बनी सीमा हैदर जो अपने पति को छोड़ अपने बच्चों संग भारत पहुंची थी, उनकी शादी सचिन मीणा से हुई...

Recent Comments

Translate »