रिपोर्ट – राकेश अरोरा
उत्तराखंड सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे के 53 वें जन्मदिवस पर कार्यकर्ताओं ने हवन यज्ञ और हनुमान चालीसा का पाठ कर अरविंद पांडे की दीर्घायु की कामना
गदरपुर। उत्तराखंड सरकार के पूर्व काबीना मंत्री अरविंद पांडे के 53 वें जन्म दिवस के मौके धूमधाम के साथ मनाते हुए कार्यकर्ताओं ने हवन यज्ञ के साथ-साथ हनुमान चालीसा का पाठ कर अरविंद पांडे की दीर्घायु की कामना की। इस दौरान 53 केक काटकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने अरविंद पांडे को जन्मदिवस की बधाई भी दी।
भारतीय जनता पार्टी के ओबीसी मोर्चा के काशीपुर जिला कार्यालय प्रभारी रवि पाल के नेतृत्व में दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं ने थाना गेट के समीप पार्किंग स्थल पर क्षेत्रीय विधायक अरविंद पांडे के जन्मदिवस को हर्षोल्लास के बीच मनाया। अरविंद पांडे के 53 वें जन्मदिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने 53 केक काटकर क्षेत्रीय विधायक को जन्मदिन की बधाई दी। इस दौरान हवन यज्ञ और हनुमान चालीसा का पाठ कर पूर्व मंत्री अरविंद पांडे की दीर्घायु की कामना भी की गई। इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक के सुपुत्र अतुल पांडे, राजेश गुंबर राकेश भुड्डी, संतोष गुप्ता, राजेश सक्सेना, सुरजीत सिंह सोनू, गुरजीत सिंह, सनी बत्रा, रोहित सुदामा, चंकित हुड़िया सहित भाभी संख्या में महिला कार्यकर्ता मौजूद रही।